{"_id":"63b07f0a9dd2462e567d1d89","slug":"husband-arrested-for-killing-wife-jind-news-rtk668014725","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों। सिवानामाल में महिला की हत्या मामले में आरोपी पति राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सफीदों पुलिस को दिए गए बयान में मृतका के पिता रोशनलाल निवासी भुना जिला कैथल ने बताया था कि उसकी दो बेटियों ज्योति व मोहिनी की शादी 2018 में गांव सिवानामाल निवासी सतीश व राकेश के साथ हुई थी। करीब डेढ़ महीने पहले छोटी बेटी मोहिनी के साथ ससुराल में कपड़े धोने को लेकर उसकी सास कमलेश व ननद रेखा में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ससुरालियों ने मोहिनी के साथ मारपीट की। राकेश ने मोहिनी की पिटाई की की थी। इसके बाद वह बेटी को अपने गांव भुना ले आए थे। डेढ़ माह तक मोहिनी मायके में रही जबकि 16 दिसंबर को पति राकेश व उसकी मां कमलेश उसकी बेटी मोहिनी को लेने आए थे उन्होंने 27 दिसंबर को मोहिनी को ससुराल भेज दिया। इसके बाद 29 दिसंबर को राकेश की बहन रेखा ने उन्हें फोन करके बताया कि आप सिवाना माल आ जाओ। जब वह गांव पहुंचे तो लोगों ने उसे बताया कि उसकी लड़की की मौत हो चुकी है।
आरोप लगाया कि मोहिनी की हत्या पति राकेश, सास कमलेश और ननद रेखा ने की है। सरफाबाद चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका का चेहरा लहूलुहान था और गर्दन पर किसी धारदार हथियार से चोटों के निशान थे। मोहिनी के पिता रोशन लाल के बयान पर पति राकेश, सास कमलेश व ननद रेखा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। राकेश ने पूछताछ में बताया कि उसने लोहे की छेनी से गले पर चोटें मारी तथा फ्रिज की डोरी से गला घोटकर मोहिनी की हत्या की। आरोपी राकेश को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिस दौरान हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाना है, फरार चल रही सास और ननद की तलाश जारी है।