फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Husband arrested for forcing wife to commit suicide

पत्नी के साथ मारपीट कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी पति गिरफ्तार

Thu, 14 Apr 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for forcing wife to commit suicide
जींद। भिवानी रोड स्थित भूपेंद्र नगर में 30 वर्षीय संगीता के साथ मारपीट कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी पति संजय को शहर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

भूपेंद्र नगर की महिला निर्मला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 30 वर्षीय बेटी संगीता की शादी वर्ष 2012 में कलायत निवासी संजय के साथ हुई थी। उसका दामाद अक्सर संगीता को परेशान करता था। इसको लेकर कलायत में पंचायत भी हुई थी। उसके बाद आपसी समझौता हो गया था, लेकिन उसका दामाद संजय फिर भी लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। करीब एक साल से उसकी बेटी संगीता अपनी दोनों लड़कियों को छोड़कर उसके पास जींद में आ गई थी। करीब चार महीने पहले उसका दामाद संजय भी जींद आ गया था। दोनों किराये का मकान लेकर रहने लगे थे। यहां पर भी संजय फिर संगीता को परेशान करने लगा था। इसी परेशानी के चलते संगीता ने फंदे ले सटक कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतका के पति संजय के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। शहर थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति संजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed