फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Husband and his girlfriend attacked his wife with acid, both arrested

Jind News: पति ने प्रेमिका संग पत्नी पर किया एसिड अटैक, दोनों गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 22 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Husband and his girlfriend attacked his wife with acid, both arrested
21जेएनडी21-पुलिस गिरफ्त में आरोपित। स्रोत पुलिस
नरवाना। प्रीतम बाग हनुमान नगर नरवाना में महिला से अवैध संबंधों के चलते पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिल कर पत्नी पर एसिड अटैक किया किया था। पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि घटना वाली रात बलिंद्र ने पत्नी को जूस में नशीली गोलियां दी थीं।
विज्ञापन

पत्नी के बेसुध होने के बाद बलिंद्र ने प्रेमिका आशु को एसिड डालने के लिए कहा था और खुद घर से चला गया था। आशू ने कपड़े बदले और लोअर और शर्ट पहन कर पीड़िता के घर पहुंची और एसिड डाल कर फरार हो गई। इसमें महिला बुरी तरह झुलस गई। उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीआईए स्टाफ ने महिला पर एसिड अटैक की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपित पति और उसकी प्रेमिका को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मूलत: गांव दबलैन हाल प्रीतम बाग हनुमान नगर नरवाना निवासी एक 29 वर्षीय महिला पर 19 अप्रैल रात सोई हालात में उसके घर पर एसिड अटैक कर दिया। इसमें महिला बुरी तरह झुलस गई। इसे गंभीर हालात में उपचार के हिसार के निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस सक्रिय हो गई और तथ्यों के साथ सीसीटीवी फुटेज को खगांला। इसमें एसिड पीड़ित महिला का पति बलिंद्र और प्रेमिका गांव दबलैन निवासी आशू का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पूछताछ हुई तो चौंकाने वाली बाते सामने आईं। पुलिस ने जब आरोपी पति बलिंद्र और उसकी प्रेमिका आशु को गिरफ्तार किया तो सामने आया कि बलिंद्र तथा आशू के बीच संबंध थे। इसकी फोटो और वीडियो बलिंद्र की पत्नी को हाथ लग गई। इस पर बलिंद्र के घर घरेलू कलह शुरू हो गई। बलिंद्र की पत्नी आरोपी आशु के घर उलाहना दे आई और आपत्तिजनक वीडियो भी उन्हें दिखा आई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घटना वाली रात बलिंद्र ने अपनी पत्नी को जूस में नशीली गोलियां दी थीं। इसके बाद वह बेसुध हो गई। इसके बाद बलिंद्र ने अपनी प्रेमिका आशु को एसिड डालने के लिए कहा। खुद घर से चला गया।

आशू ने अपने महिला वाले कपड़े बदल और लोअर और शर्ट पहनकर पीड़िता के घर पहुंची और एसिड डालकर फरार हो गई। इसमें महिला बुरी तरह झुलस गई। एसिड की बोतल को लगभग एक माह पहले खरीदा गया था। डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते पति ने अपनी महिला मित्र के साथ पत्नी पर एसिड अटैक किया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed