फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Husband accused of unnatural sexual abuse

पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का लगाया आरोप

Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of unnatural sexual abuse
जींद। शहर के एक कालोनी की एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण, अश्लील वीडियो बनाने व जेठ के बेटे पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाया है। उसने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस पति व जेठ के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में 28 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी शहर की एक कालोनी के एक युवक से 2014 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करता था। इसके बाद उसकी वीडियो बनाकर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता था। जब उसने पैसे लाने से मना किया तो उसने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके जेठ के लड़के ने भी उसके साथ कई बार जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति व जेठ के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed