'पति के हैं जेठानी से संबंध': सास से की शिकायत, बोली- चुप नहीं रही तो तेरे हाथ से सुसाइड नोट लिखवाकर मार देंगे
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी जेठानी के साथ पति के अवैध संबंध हैं। उसने यह बात उसकी सास को बताई तो उसने कहा कि यदि चुप नहीं रही तो तेरे ही हाथों से सुसाइड नोट लिखवाकर तुझे मार देंगे।
विस्तार
एक विवाहिता ने पति पर उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने और चाय में जहर देकर मारने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, जेठानी के साथ अवैध संबध का भी आरोप है।
पिल्लूखेड़ा की एक महिला ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जुलाई 2022 में उचाना के गांव सफाखेड़ी निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के एक महीने तक तो सब ठीक ठाक रहा, लेकिन उसके बाद ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
पति के जेठानी से अवैध संबंध
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी जेठानी के साथ पति के अवैध संबंध हैं। उसने यह बात उसकी सास को बताई तो उसने कहा कि यदि चुप नहीं रही तो तेरे ही हाथों से सुसाइड नोट लिखवाकर तुझे मार देंगे।
चाय में जहर देकर मारने की कोशिश की
आरोप है कि उसके पति सचिन, सास और जेठानी ने उसे चाय में जहर देकर मारने की कोशिश की। आरोपियों ने किसी दूसरे व्यक्ति के साथ उसका फोटो एडिट करके बदनाम किया। आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ संबंध बनाते समय अश्लील वीडियो बनाता है और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देता है।
पंचायत में हुआ समझौता
14 अक्तूबर 2023 को उसने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी, लेकिन वहां पंचायती तौर पर समझौता हो गया और उसके साथ झगड़ा नहीं करने की बात कही। पुलिस ने इस मामले में पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जहर देकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।