फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hurt by wife's infidelity, young man kills himself

Jind News: पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने जान दी

Mon, 15 May 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hurt by wife's infidelity, young man kills himself
जींद। पत्नी की बेवफाई से आहत एक युवक ने जान दे दी। उसका शव घर में लटका मिला। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि बहू, उसके प्रेमी और परिजनों ने उसके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। शहर थाना पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर निवासी मृतक की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे की शादी वर्ष 2014 में बिहार निवासी युवती के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। महिला के मोहल्ले के ही एएे युवक से संबंध थे। मार्च में बहू अपने छोटे बेटे को लेकर मोहल्ले के प्रेमी के साथ रहने लगी थी। इसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई थी। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसकी बहू का प्रेमी, उसका पिता परेशान करते थे।
विज्ञापन


इससे आहत होकर उसके बेटे ने आत्महत्या की है। शहर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना पुलिस के जांच अधिकारी भगवत ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत पर बेटे की पत्नी, उसके प्रेमी तथा उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed