फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hunger strike continues for 7th day regarding Paramedical College

Jind News: पैरामेडिकल कॉलेज को लेकर 7वें दिन भी भूख हड़ताल जारी

Thu, 28 Sep 2023 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike continues for 7th day regarding Paramedical College
सफीदों। सफीदों के प्रस्तावित पैरामेडिकल कॉलेज निर्माण की परियोजना को जींद बनाने पर समाजसेवी राजू पंवार की अगुवाई में शहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर भूख हड़ताल की जा रही है। बुधवार को हड़ताल को 7वां दिन रहा। राजू पंवार ने कहा कि पैरामेडिकल कालेज सफीदों क्षेत्र के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना है और इससे बच्चों की शिक्षा व लोगों का रोजगार का मिलने का काम होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तीन अप्रैल 2022 को पुरानी अनाज मंडी में आयोजित विकास रैली में पैरामेडिकल कॉलेज को सफीदों बनाने की घोषणा की थी और अब सरकार जींद बनाने की बात कह रही है। सरकार की वादाखिलाफी से यहां की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस कॉलेज को सफीदों में ही बनवाया जाए ताकि यहां के बच्चे शिक्षित होकर स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि जब तक कॉलेज सफीदों में नहीं बनेगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed