फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Humidity and heat made it miserable

उमस व गर्मी ने किया बेहाल

Mon, 19 Jul 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Humidity and heat made it miserable
जींद। इस सप्ताह लगातार तीन दिन बारिश होने के बाद अब उमस व गर्मी लोगों को बेहाल किए हुए है। हवा में नमी की मात्रा 70 प्रतिशत से अधिक होने के कारण कम तापमान के बावजूद लोग गर्मी से परेशान हैं। हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिसके कारण उमस और अधिक बढ़ी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक गर्मी बढ़ी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। हालांकि दोपहर बाद मौसम बदला और आसमान में काली घटाएं छा गई। इसके साथ चली ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दिलवाई।
विज्ञापन

फसलों का करें प्रबंधन
बारिश के मौसम में फसलों को प्रबंधन बेहद खास होता है। सबसे अधिक प्रभाव खरपतवार का पड़ता है। किसानों को चाहिए कि खेत में खरपतवार नियंत्रण करें। कपास की फसल में निराई करवाएं। जिस खेत में धान की सीधी बिजाई की गई है, उसमें भी इस मौसम में खरपतवार काफी अधिक होता है। इसको निकलवाएं। पहले कम हुई बारिश के कारण यदि धान की रोपाई में दिक्कत रही है तो अब रोपाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुभाष चंद्र, खंड कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed