फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   hudda is like a parrot trapped in amit shahs cage

भूपेंद्र हुड्डा हुड्डा, अमित शाह के पिंजरे में फंसे तोते के समान: नवीन जयहिंद

Mon, 19 Aug 2019 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2019 04:11 AM IST
सार

-भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के हाथों कि कठपुतली हैं
-उनमें न तो नई पार्टी के गठन की हिम्मत है और न ही भाजपा के खिलाफ लड़ने की
-शहीदों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता
 

विज्ञापन
hudda is like a parrot trapped in  amit shahs cage
naveen jaihind - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के हाथों कि कठपुतली हैं। वह अमित शाह के इशारों पर चल रहे हैं। उनमें न तो नई पार्टी के गठन की हिम्मत है और न ही भाजपा के खिलाफ लड़ने की। वह अमित शाह के पिंजरे में फंसे तोते के समान हो चुके हैं। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कही।
विज्ञापन


मौका था पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारों को सम्मानित करने के लिए जाट धर्मशाला में कालीरमन संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम का। कार्यक्रम में आप के दिल्ली से राज्यसभा सांसद व हरियाणा सह प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता और नवीन जयहिंद मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


सुशील गुप्ता ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उनके बलिदान की वजह से आज हम चैन कि नींद सो पा रहे हैं। एक शहीद के साथ उसका परिवार भी अपना बहुत कुछ खो देता है। जवान के शहीद होने के बाद समाज व सरकार कि जिम्मेदारी बनती है कि उसके परिवार के हर दुख में साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि जींद के रहने वाले व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह सांसद हैं, मगर विकास के नाम पर यहां पर एक भी ईंट नहीं लगी है। दिल्ली में कोई भी प्राकृतिक संसाधन नहीं है फिर भी मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जितना विकास किया है देश में कोई भी सरकार नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed