{"_id":"5fe4cdec8ebc3e3ba6420fd6","slug":"htet-will-be-held-at-21-examination-centers-on-2-3-january-jind-news-rtk5878651152","type":"story","status":"publish","title_hn":"2-3 जनवरी को 21 परीक्षा केंद्रों पर होगी एचटेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2-3 जनवरी को 21 परीक्षा केंद्रों पर होगी एचटेट
विज्ञापन
जींद। दो व तीन जनवरी को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान जींद के एसडीएम राजेश कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। जिले में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए 16225 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है।
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि दो जनवरी को यह परीक्षा शाम तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक और तीन जनवरी को सुबह 10 बजे से साढ़े 12 व शाम सत्र में तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना और उन्हें चालू रखना सुनिश्चित किया जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था रहेगी। कोरोना को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए। जो परीक्षार्थी खांसी या बुखार से पीड़ित हैं उनके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में अलग कमरे की व्यवस्था होगी।
शाम के सत्र में परीक्षार्थी 12 बजकर 50 मिनट से दो बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश कर सकते हैं। इसी प्रकार सुबह के सत्र में परीक्षार्थी नौ बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश किया कर सकेंगे। परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। बैठक में जींद के एसडीएम राजेश कुमार, नरवाना के एसडीएम सुमित कुमार, सफीदों के एसडीएम मंदीप कुमार, नगराधीश होशियार सिंह सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।