फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   hssc exam : roadways will run 10 special buses at 4 am, railways did not manage

एचएसएससी परीक्षा ः रोडवेज सुबह चार बजे चलाएगा दस स्पेशल बसें, रेलवे ने नहीं किए प्रबंध

Sat, 21 Sep 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
hssc exam : roadways will run 10 special buses at 4 am, railways  did not manage
एचएसएससी क्लर्क भर्ती की तीन दिवसीय परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। शनिवार को पहले दिन एक ही शिफ्ट में परीक्षा होगी। यह परीक्षा शाम साढ़े चार से छह बजे तक ली जाएगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को दोपहर दो बजकर 30 मिनट से लेकर चार बजे तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर रिपोर्टिंग करनी होगी। परीक्षा के लिए जिले में 38 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

तीनों दिन होने वाली परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रदेशभर में 17 जिलों में 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा फार्म भरे हैं। ऐसे में अन्य जिलों से जींद में तीन दिन की परीक्षा के दौरान 50 हजार विद्यार्थी आएंगे। वहीं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने दस स्पेशल बसों को चलाने की घोषणा की है। रोडवेज के जीएम बिजेंद्र सिंह ने कहा कि दस बसों को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सुबह चार बजे चलाया जाएगा। जिस रूट पर परीक्षार्थियों की भीड़ ज्यादा होगी, उसी हिसाब से बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नहीं किया प्रबंध
रेलवे द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं की गई है। इससे परीक्षार्थियों की मुश्किल बढ़ जाएगी। रेलवे द्वारा सब वे निर्माण के लिए दिल्ली-बठिंडा रेललाइन पर बिशनुपरा रेलवे स्टेशन और जींद-पानीपत लाइन पर सिटी स्टेशन को शामिल किया गया है। इसके चलते जींद से पानीपत व सोनीपत जाने वाली ट्रेनों को भी 21 व 22 सितंबर को रद्द रखा गया है। 21 सितंबर को ट्रेन संख्या 74029-40 जींद-सोनीपत व ट्रेन नंबर 54007 जींद-पानीपत ट्रेन रद्द रहेगी। 21 सितंबर को ट्रेन नंबर 54037 जींद-कुरुक्षेत्र को नरवाना तक ही चलाया जाएगा। गौरतलब है कि एचएसएससी परीक्षा में पानीपत, कुरुक्षेत्र परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैब चालकों ने जारी किए व्हाट्स एप ग्रुप
यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज के पास पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण परीक्षार्थियों ने निजी वाहनों की ओर रुख किया है। ऐसे में कैब चालकों ने व्हाट्सप ग्रुप बना लिए हैं। इसमें परीक्षार्थी फोन पर सीट बुक कर रहे हैं। अधिकतर रूटों पर रोडवेज बस से दो गुना किराये में सीट बुक हो रही हैं।
स्पेशल बसों में नहीं होगी ई टिकटिंग की सुविधा
रोडवेज जीएम बिजेंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षार्थियों के लिए सिर्फ तीन दिन के लिए स्पेशल बस चलाई जा रही हैं, इससे परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सके। इन स्पेशल बसों में परीक्षार्थी ई टिकटिंग सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे, क्योंकि विभाग द्वारा पोर्टल पर शेड्यूल के हिसाब से नियमित रूप से चलने वाली लंबी रूट की बसों में यह सुविधा उपलब्ध है, जबकि ये बस सिर्फ तीन दिन के लिए ही चलाई जा रही हैं। ऐसे में इन बसों मेें ई टिकटिंग की सुविधा नहीं है।

परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू
21 से 23 सितंबर तक होने वाली लिपिक की परीक्षा को पारदर्शी एवं निर्बाध तरीके से करवाने के लिए जिलाधीश डॉॅ. आदित्य दहिया ने धारा 144 लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। यह धारा परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्ति इकट्ठा नहीं हो सकते। कोई भी व्यक्ति चाकू, भाला, लाठी, जेली, कुल्हाड़ी, बरछा, तलवार व तेजधार हथियार लेकर नहीं जा सकता है। सुबह नौ से शाम साढ़े चार बजे तक फोटो स्टेट की मशीनें भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर इन परीक्षा केंद्रों पर जींद के उपमंडाधिकारी सत्यवान सिंह मान को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जींद के तहसीलदार मनोज कुमार को केंद्र 21 केंद्रों का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जुलाना के तहसीलदार शिव कुमार को 17 केंद्रों का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed