फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   HSSC chairman visited CET centers

Jind News: एचएसएससी चेयरमैन ने सीईटी केंद्रों का किया दौरा

Mon, 28 Jul 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 28 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
HSSC chairman visited CET centers
27जेएनडी17-आधारशिला पब्लिक स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण करते हुए हरियाणा कर्मचारी च
जींद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सीईटी के दौरान रविवार को सीआरएसयू और आधारशिला पब्लिक स्कूल में बने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों मे दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। हिम्मत सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में सीईटी को लेकर विशेष जोश है।
विज्ञापन

इन परीक्षाओं में करीब 90 प्रतिशत युवा भाग ले रहे हैं। परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए बसों की समुचित व्यवस्था की गई। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह को बताया कि जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए शटल बस सेवा की सुविधा दी गई। इसके साथ-साथ सरकारी वाहनों को भी रिजर्व में रखा गया। जिला के दिव्यांग अभ्यर्थियों से बात की और उनकी सहमति से उन्हें उनके घर द्वार से ही ग्राम सचिव व अन्य कर्मचारियों के माध्यम से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक प्रबंध किए गए। केंद्रों की परिधि के अलावा बाहरी क्षेत्रों में भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed