फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   HSEB Workers Union protests against the online transfer policy.

Jind News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन का प्रदर्शन

Sat, 20 Dec 2025 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
HSEB Workers Union protests against the online transfer policy.
19जेएनडी03: ऑनलाइन पॉलिसी के विरोध में ज्ञापन सौंपते हुए बिजली निगम के कर्मचारी। स्रोत : कर्मचा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। डिवीजन ऑफिस के प्रांगण में एचएसईबी वर्कर यूनियन ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में 7 सब डिवीजनों के प्रधान, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य व बिजली कर्मचारियों ने भाग लिया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान हरी ओम ने की जबकि मंच संचालन यूनिट सचिव धर्मवीर बैरागी ने किया। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड का कार्य अत्यंत जोखिम भरा होता है। बिजली कर्मचारियों के बार-बार दूसरी जगह तबादले होने से हादसों की आशंका बढ़ जाती है क्योंकि नई जगह पर कर्मचारियों को लाइनों व स्थानीय परिस्थितियों की पूरी जानकारी नहीं होती।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की ओर से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू कर बिजली कर्मचारियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यूनियन सदस्यों ने सरकार से मांग की कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को तुरंत रद्द किया जाए। वहीं, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम जींद एवं एक्सईएन एचवीपीएन को एसीएस के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राजेश शर्मा, प्रधान राजा शामदो, वीरेंद्र गोयत, राजेश आसन, सुरेंद्र, संदीप, किठाना प्रधान सुरेंद्र व सचिव संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed