फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   HPSC Chairman should be sacked: Deepender Hooda

एचपीएससी चेयरमैन बर्खास्त किया जाए : दीपेंद्र हुड्डा

Sat, 17 Jan 2026 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
HPSC Chairman should be sacked: Deepender Hooda
16जेएनडी45-पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला के बड़े भाई स्व. ब्रिजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए
जींद। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब नौकरी देने वाले एचपीएससी चेयरमैन बाहरी हैं तो नौकरी पाने वाले हरियाणा के कैसे हो सकते हैं। यदि हरियाणा के युवा काबिल नहीं हैं तो यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में कैसे टॉप हो रहे हैं। एचपीएससी चैयरमैन के बयान के आधार पर उन्हें बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा शुक्रवार को पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला के निवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई स्व. ब्रिजेंद्र सिंह के निधन पर शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों को बाढ़, जलभराव से व्यापक नुकसान हुआ और प्रदेश को बाढ़ग्रस्त घोषित नहीं किया गया। जबकि, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली समेत हिमाचल प्रदेश को बाढ़ग्रस्त घोषित कर राहत पैकेज दिया गया। प्रदेश के साढ़े पांच लाख किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान का पंजीकरण कराया। सिर्फ 50 हजार किसानों को मुआवजा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 तक कांग्रेस सरकार के समय हरियाणा के किसानों को फसल खराबे का पंजाब से दोगुना और देश में सबसे ज्यादा मुआवजा मिलता था। आज किसानों को आधा मुआवजा मिल रहा है। हरियाणा में धान, बाजरा, नरमा समेत किसी फसल पर एमएसपी तक नहीं मिली।
लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की हर महिला को 2100 रुपये देने की घोषणा की गई थी। जब देने की बारी आयी तो नई शर्तें जोड़ दी गईं। केंद्र सरकार ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश घोषित किया है।

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप और उनके पुत्र विजय प्रताप के निवास पर ईडी की छापेमारी की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर सांसद जय प्रकाश जेपी, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक जस्सी पेटवाड़, पूर्व विधायक सुभाष गंगोली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed