फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   How will dengue sting stop, patients are not applying mosquito nets

कैसे रुकेगा डेंगू का डंक, मरीज नहीं लगा रहे मच्छरदानी

Sun, 24 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
How will dengue sting stop, patients are not applying mosquito nets
नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में मरीजों ने ऊपर टांग रखी मच्छरदानी। संवाद - फोटो : Jind
जींद। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कोशिश कर रहा है, लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं। नागरिक अस्पताल में दाखिल डेंगू के मरीज स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई मच्छरदानी का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इससे डेंगू का खतरा अधिक बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 500 घरों को नोटिस दिए थे, आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पिछले एक महीने से जिले में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। रविवार को भी 23 मरीज सामने आए। इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 157 हो गई है। डेंगू के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद भी डेंगू के मामलों पर अंकुश नहीं लग रहा है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने घरों में लार्वा मिलने पर 500 लोगों को नोटिस जारी किए थे। आज तक इन नोटिसों पर आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बावजूद भी लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। वहीं, नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में 15 मरीज दाखिल हैं। इन मरीजों के बेड पर स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरदानी लगाई हुई है, ताकि इन मरीजों को कोई और मच्छर नहीं काट सके। लेकिन यह मरीज मच्छरदानी का प्रयोग नहीं करते हैं। मच्छरदानी को ऊपर रखते हैं। इन मरीजों के पास इनके तीमारदार भी बैठे रहते हैं।
विज्ञापन

डेंगू पॉजिटिव को लगानी चाहिए मच्छरदानी
एसएमओ डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि जो लोग डेंगू पॉजिटिव होते हैं, उनको मच्छरदानी लगानी जरूरी होती है। ताकि इनको कोई अन्य मच्छर नहीं काट सके। यदि डेंगू पॉजिटिव को कोई मच्छर काटता है तो डेंगू का वायरस मच्छर से शरीर में चला जाता है। जब यह मच्छर अन्य स्वस्थ आदमी को काटता है तो डेंगू का वायरस व्यक्ति के शरीर में पहुंच जाता है। इसलिए घरों में भी डेंगू पॉजिटिव मरीजों को मच्छरदानी लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि डेंगू पॉजिटिव मरीजों को बार-बार मच्छरदानी लगाने के लिए कहा जाता है। उनको चेतावनी भी दी जाती है। भविष्य में कोई मरीज मच्छरदानी नहीं लगाए मिला तो उसको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। जिसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed