Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Honing her talent by playing kabaddi on the rooftop in the rain, Sakshi has now won gold at the Commonwealth Games.

Jind News: बारिश में छत पर कबड्डी खेलकर निखारी प्रतिभा, साक्षी ने अब कॉमनवेल्थ में जीता गोल्ड

Mon, 02 Nov 2026 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Honing her talent by playing kabaddi on the rooftop in the rain, Sakshi has now won gold at the Commonwealth Games.
01उचाना02 : कबड्डी खिलाड़ी साक्षी शर्मा।
उचाना। बारिश हो या रात का अंधेरा, करसिंधू गांव की बेटी साक्षी ने कभी कबड्डी के प्रति अपने जुनून को कम नहीं होने दिया। घर की छत पर पसीना बहाकर खेल की बारीकियां सीखीं और अब साक्षी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहरा दिया है। सीमित संसाधनों और संघर्ष के बीच शुरू हुआ उनका सफर अब स्वर्ण पदक तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप-2026 में भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इस जीत में साक्षी की रेडिंग ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने फाइनल में 10 में से नौ सफल रेड लगाकर नौ अंक जुटाए। पूरे टूर्नामेंट में 52 अंक हासिल कर वह बेस्ट स्कोरर बनीं।
विज्ञापन

23 से 31 अक्तूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में भारत ने युगांडा को 35-15 से हराया। कप्तान निधि शर्मा की अगुवाई में उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। साक्षी ने पहले हाफ में ही अपनी सभी छह रेड सफल बनाकर सात अंक हासिल किए। उनकी फुर्ती और शानदार खेल ने विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी स्क्रीन पर देखा बेटी का मुकाबला, जीतते ही गांव में गूंजे जश्न के नारे
साक्षी के फाइनल मुकाबले को लेकर करसिंधू गांव में खास उत्साह था। ग्रामीणों ने उनके घर के पास बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखा। हर सफल रेड पर तालियां गूंजती रहीं। जैसे ही भारत ने जीत दर्ज की, पूरा गांव खुशी से झूम उठा। ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर दिवाली की तरह जश्न मनाया। हर किसी की जुबान पर अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व था।

एक एकड़ जमीन लेकिन बेटी के सपनों को नहीं आने दिया आड़े
साक्षी की इस कामयाबी के पीछे वर्षों का संघर्ष और परिवार का त्याग है। उनके पिता चुन्नीराम खेतीबाड़ी करते हैं। परिवार के पास महज एक एकड़ जमीन है। आर्थिक संसाधन सीमित थे लेकिन साक्षी के हौसले कभी कमजोर नहीं पड़े। पिता के अनुसार, बेटी को बचपन से ही कबड्डी का शौक था। वह मौसम की परवाह किए बिना अभ्यास करती थी। बारिश के दिनों में भी घर की पक्की छत पर कबड्डी का अभ्यास जारी रखती थी। कई बार रात में बारिश होने के बावजूद उसने मैदान छोड़ने के बजाय छत पर पसीना बहाया। इसी लगन और मेहनत ने आज उसे देश की बेहतरीन रेडरों में शामिल कर दिया।


चूरमा खिलाकर बेटी का करेंगे स्वागत
मां कविता शर्मा बेटी की उपलब्धि से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि घर लौटने पर गांव की ओर से साक्षी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। साक्षी को दूध, दही, मक्खन और देसी चूरमा पसंद है। वापसी पर उसे चूरमा खिलाया जाएगा। मां ने उम्मीद जताई कि भविष्य में कबड्डी को ओलंपिक में भी शामिल किया जाएगा। इससे साक्षी जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को देश के लिए ओलंपिक पदक जीतने का अवसर मिलेगा। आज साक्षी की सफलता उन बेटियों के लिए मिसाल है, जिनके सपने बड़े हैं लेकिन संसाधन सीमित हैं।
फोटो कैप्शन.............
01उचाना02 : कबड्डी खिलाड़ी साक्षी शर्मा।
01उचाना03 : करसिंधू गांव में बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखते परिजन व ग्रामीण। सौ. परिवार

01उचाना02 : कबड्डी खिलाड़ी साक्षी शर्मा।

01उचाना02 : कबड्डी खिलाड़ी साक्षी शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed