फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Home Minister suspended five policemen including station in-charge for negligence in work

Jind News: गृहमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया

Mon, 15 May 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Home Minister suspended five policemen including station in-charge for negligence in work
सदर थाना नरवाना में लंबित फाइलों के बारे में पुलिस कर्मचारी से पूछते गृहमंत्री अनिल विज। संवाद
नरवाना। गृहमंत्री अनिल विज ने रविवार दोपहर नरवाना के सदर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें थाने में कई खामियां और लापरवाही मिलीं। इस पर उन्होंने थाना प्रभारी बलवान सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों को मौके पर ही निलंबित करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज रविवार को अंबाला से हिसार में किसी कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। इस दौरान वह बीच रास्ते में नरवाना के सदर थाना में पहुंच गए। सूचना पाकर एसपी सुमित कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

अनिल विज जैसे ही सदर थाना में पहुंचे तो पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने फाइलों को खोलकर देखना शुरू किया तो यहां कई दर्ज मामलों में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस पर उन्होंने थाना प्रभारी बलवान सिंह को फटकार लगाई। साथ ही काम पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने कई फाइलों की बारीकी से जांच की। इनमें सभी के कार्य अधूरे मिले। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने थाने का भट्ठा बैठा दिया है। यहां न तो समय पर पासपोर्ट का सत्यापन किया जा रहा है और न ही अन्य काम सही ढंग हो रहा है। लंबे समय तक एफआईआर भी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यहां पर कोई भी कार्य समय पर पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने थाना प्रभारी बलवान सिंह के अलावा, हवलदार रामनिवास, संदीप, सिपाही रमन, कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान की मौत से संबंधित फाइल भी लंबित मिली
अनिल विज ने फाइलों के बारे में मुंशी रामनिवास तथा कंप्यूटर ऑपरेटर सिपाही कुलदीप से कई फाइलों के बारे में पूछा जो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एक किसान की मौत पर दिए जाने वाले मुआवजे की फाइल भी लंबित पाई गई।
महिला ने गृहमंत्री से शिकायत की
थाने के बाहर एक महिला बैठी थी, जिससे अनिल विज ने बात की। महिला ने बताया कि उनका किसी से झगड़ा हुआ था, पुलिस ने कोई सुनवाई व कार्रवाई नहीं की। उन्होंने महिला को तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कोट
थाने में बहुत खामियां देखने को मिली हैं, जो बेहद गलत है। दो-दो हफ्तों से यहां दस्तावेज लंबित पड़े हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। कार्य में कोताही पाए जाने पर थाना प्रभारी समेत पांच पुलिकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। सभी को सुधरने की चेतावनी दी गई है।

--अनिल विज, गृहमंत्री
कोट
गृहमंत्री के औचक निरीक्षण में सदर थाना में काफी खामियां मिली हैं। थाना प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। सदर थाने में खामियों का विश्लेषण करके दूर करेंगे, जिससे लोगों को परेशानी नहीं हो।
--सुमित कुमार, एसपी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed