{"_id":"64608d807c8f0d2278061c73","slug":"home-minister-anil-vij-surprise-inspection-of-narwana-sadar-police-station-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: अचानक नरवाना सदर थाना पहुंचे गृह मंत्री अनिल विज, खामियां मिली, एसएचओ समेत पांच पुलिस कर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: अचानक नरवाना सदर थाना पहुंचे गृह मंत्री अनिल विज, खामियां मिली, एसएचओ समेत पांच पुलिस कर्मी सस्पेंड
Sun, 14 May 2023 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 14 May 2023 12:58 PM IST
सार
औचक निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री को पुलिस स्टेशन में कई तरह की खामियां मिलीं। इसके बाद उन्होंने एसएचओ समेत पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
नरवाना थाना पहुंचे गृहमंत्री अनिल विज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को अंबाला से हिसार की तरफ जाते समय जींद के नरवाना सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। इसमें अलग-अलग खामियों पर एसएचओ समेत पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि आम जनता की कई शिकायतें लंबित थी वहीं थाने में कई अव्यवस्थाएं भी मिली थी।
गृह मंत्री अनिल विज ने हिसार जाते समय नरवाना सदर थाना के आगे गाड़ी रोकने को कहा और थाने के अंदर चले गए। इसके बाद उन्होंने एसएचओ बलवान सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुंडू, रामनिवास मुंशी कांस्टेबल रमन और कम्प्यूटर ऑपरेटर कुलदीप सिंह को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए।