फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Holi should be played together in Sallam Purna Maratha: Ramfal Dahiya

मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण माहौल में खेलनी चाहिए होली : रामफल दहिया

Tue, 11 Mar 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 11 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Holi should be played together in Sallam Purna Maratha: Ramfal Dahiya
11जेएनडी02-शिव कॉलोनी में आयोजित बैठक में भाग लेते जनवादी लेखक संघ के सदस्य। स्रोत स्वयं - फोटो : संवाद
जींद। शिव कॉलोनी स्थित अक्षर भवन में जनवादी लेखक संघ जींद की ओर से राममेहर सिंह खर्ब की अध्यक्षता में होली-फाग उत्सव के उपलक्ष्य में काव्य और विचार संगोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का आगाज संगीत प्राध्यापक चमन लाल ने गोपालदास नीरज की गजल अब तो मजहब कोई ऐसा भी चलाया जाए, जिसमें इंसान को इंसान बनाया जाए गाकर किया।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए रामफल दहिया ने कहा कि हमें मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण माहौल में होली खेलनी चाहिए और पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली हर गतिविधि से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेइंतहा पानी की बर्बादी करना, केमिकल मिले हुए रंगों का इस्तेमाल करना, नशा करना और परंपरा के नाम पर पाखंड और दिखावा करना उचित नहीं है। सुमेर सिंह सुमरा ने कहा कि यह त्योहार भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। इस मौके पर मंगतराम शास्त्री, सोहनदास, सुनील कुमार सैनी, रामफल दहिया, राजेश भेंट, अमनदीप, कर्मबीर संधू और आजाद पांचाल भी मौजूद रहे।

11जेएनडी02-शिव कॉलोनी में आयोजित बैठक में भाग लेते जनवादी लेखक संघ के सदस्य। स्रोत स्वयं

11जेएनडी02-शिव कॉलोनी में आयोजित बैठक में भाग लेते जनवादी लेखक संघ के सदस्य। स्रोत स्वयं- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed