फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hoarding centers become memorial places of great men

Jind News: महापुरुषों के स्मृति स्थल बने होर्डिंग केंद्र

Fri, 17 Nov 2023 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 17 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hoarding centers become memorial places of great men
भगवान परशुराम चौक पर लगे अवैध होर्डिंग व बैनर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। नगर परिषद की लापरवाही के कारण महापुरुषों के स्मृति स्थल को राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने होर्डिंग केंद्र बना दिया है। इसके चलते इन महापुरुषों की प्रतिमाओं को नेताओं की फोटो ने पूरी तरह से ढक दिया है। इससे राहगीरों को महापुरुष तो नहीं बल्कि राजनेताओं के बैनर ही यहां दिखाई देते हैं। इतना सबकुछ होते हुए भी नगर परिषद के कर्मचारी अंजान बने हुए हैं।

नगर परिषद की ओर से होर्डिंग व बैनर लगाने के लिए शहर में 22 साइटों पर 24 यूनीपोल लगाए हुए हैं। यहां पर कोई भी राजनीतिक दल या कंपनी का प्रतिनिधि अपनी प्रचार सामग्री निर्धारित रेट पर निर्धारित समय के लिए लगा सकता है।
विज्ञापन


इसके बावजूद भी राजनीतिक, धार्मिक या व्यक्ति विशेष की धारणा बन चुकी है कि वह शहर की सुंदरता को बिगाड़ने के लिए शहर के अंदर सड़कों पर लगी ग्रील, पोल या फिर महापुरुषों की प्रतिमा पर ही प्रचार सामग्री चस्पा कर रहे हैं। इनको रोकने व जुर्माना करने का अधिकार नगर परिषद को है, लेकिन शायद ही आज तक नगर परिषद ने शहर की सुंदरता के साथ खिलवाड़ करने वालों पर जुर्माना लगाया हो। नगर परिषद के अधिकारियों की इस कुंठित सोच के कारण आए दिन शहर की सुंदरता के साथ खिलवाड़ करने वालों के हौंसले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी तालाब पर डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक बना बड़ा केंद्र
रानी तालाब पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा होर्डिंग व बैनर लगाने का अड्डा बन चुका है। इसके अलावा सफीदों रोड पर भगवान परशुराम की प्रतिमा का भी यही हाल है। इसके कारण यहां भगवान परशुराम कम और होर्डिंग ज्यादा दिखाई देते हैं। इनको लेकर कई बार सामाजिक संगठन व समाज के लोग आपत्ति भी जता चुके हैं, लेकिन नगर परिषद की लापरवाही के कारण यहां पर कोई सुधार करने के लिए आगे नहीं आता।


कोट

अवैध होर्डिंग व बैनर को हटवाने के लिए नगर परिषद ने कमेटी का गठन किया हुआ है। शहर में जहां पर भी अवैध होर्डिंग व बैनर लगे हैं। उनको उतरवाया जाएगा। समय समय पर उनकी टीम शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए अवैध होर्डिंग व बैनर को उतरवाने का काम करती है। अब शहर में जिस भी चौक चौराहे या महापुरुषों की प्रतिमा पर बैनर लगे हैं। उनको हटवाया जाएगा।

--अनिल कुमार चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed