फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hit mother and brother girl Kidnapped

मां-भाई को टक्कर मार लड़की को उठा ले गए

Sat, 30 Aug 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sat, 30 Aug 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन

गांव अमरहेड़ी बस अड्डे के निकट शुक्रवार अल सुबह होंडा अमेज कार सवार युवक ने एक लड़की का अपहरण कर लिया। लड़की की मां और भाई द्वारा विरोध करने पर युवक ने उनको गाड़ी से टक्कर मार दी।

विज्ञापन


इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। बाद में महिला ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया जबकि लड़के का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की के भाई की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस नाबालिग की बरामदगी के लिए छापामारी कर रही है।

गांव अमरहेड़ी निवासी सुमन पत्नी सतबीर शुक्रवार अल सुबह अपने बेटी और बेटा दीपक के साथ सैर करने निकली थी। जब तीनों जींद-कैथल रोड पर गांव के बस अड्डे पर पहुंचे तो श्याम नगर जींद निवासी अनिल होंडा अमेज कार में वहां पहुंचा और लड़की को गाड़ी में खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की की मां सुमन और भाई दीपक ने युवक का विरोध कर गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवार अनिल ने महिला सुमन और उसके बेटे दीपक को टक्कर मार दी।

इसमें महिला और उसका बेटा दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। लड़के द्वारा शोर मचाए जाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक अपहरणकर्ता लड़की को लेकर जींद की तरफ फरार हो चुका था।

बाद में घायल महिला और बेटे को उपचार के लिए जींद के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां पर गंभीर हालत देखकर उनको पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां महिला सुमन की मौत हो गई, जबकि दीपक का उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दीपक की शिकायत पर श्याम नगर जींद निवासी अनिल के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

अपहरणकर्ता अनिल पहले से ही लड़की को जानता था। पुलिस ने अपहरण में प्रयोग की गई गाड़ी को बरामद कर लिया है। अपहरण के आरोपी और लड़की की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अनिल के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
 - अनिल कुमार धवन, एसपी, जींद

अपहर्ता पहले से जानता था नाबालिग को
पुलिस के अनुसार श्यामनगर निवासी अनिल और लड़की दोनों ही पहले से ही जान पहचान थी। अनिल का उसके घर आना-जाना था।

शुक्रवार सुबह जब नाबालिग अपनी मां सुमन और भाई दीपक के साथ घूमने जा रही थी तो अनिल गाड़ी लेकर पहुंचा और लड़की को गाड़ी में खींच लिया। बाद में अनिल ने होंडा अमेज गाड़ी को शहर के आशरी गेट पर छोड़ दिया और लड़की सहित फरार हो गया।

पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अनिल का नाम सामने आने के बाद उसकी आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला, लेकिन पुलिस को अनिल की आपराधिक प्रवृति नहीं मिली।

दोस्त की गाड़ी मांगकर ले गया था अनिल
लड़की के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और लड़की के अपहरणकर्ता की तलाश शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने गाड़ी को आशरी गेट से बरामद किया।

पुलिस द्वारा गाड़ी की कागजातों को खंगाला तो गाड़ी शिवंदु पुत्र अजय यात्री की निकली। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ करने पर पता चला कि अनिल उससे गाड़ी मांगकर ले गया था। गांव अमरहेड़ी में वह अकेला ही गया था और वारदात को अंजाम दिया।

छह माह पहले ही रहने लगे थे अमरहेड़ी
गांव अमरहेड़ी निवासी सतबीर कैथल के एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। सतबीर पहले पटियाला चौक पर रहता था, लेकिन बाद में उसने गांव अमरहेड़ी में मकान बना था।

अप्रैल से गांव अहिरका में रह रहा था। शुक्रवार को सतबीर भी कैथल में अपनी ड्यूटी पर था। उसकी पत्नी सुमन अपने बच्चों के साथ घर पर थी।

डॉक्टर के बताने पर प्रतिदिन सुबह करते थे सैर
महिला सुमन के देवर पवन ने बताया कि उसकी भाभी बीमार रहती थी। डाक्टर ने उन्हें सुबह सैर करने के लिए बता रखा था। इसी के चलते प्रतिदिन वह बेटा-बेटी के साथ कैथल रोड पर सैर करनी जाती थीं।

शुक्रवार सुबह भी वह बच्चों के साथ सैर करने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इस दौरान होंडा सिटी कार सवार युवक अनिल उसकी भतीजी  का अपहरण कर लिया, जबकि उसकी भाभी सुमन को गाड़ी से टक्कर मार दी।


अपहरणकर्ता द्वारा गाड़ी चढ़ाने से हुई महिला सुमन की मौत के बाद परिजन उसके शव को कैथल के गांव सिसल लेकर गए।

परिजनों ने बताया कि महिला का पति सतबीर मूल रूप से गांव सिसल कैथल का रहने वाला है, लेकिन 10-12 साल से पटियाला चौक जींद में ही रहता था, लेकिन अप्रैल से गांव अमरहेड़ी में मकान बनाकर रहने लगा था। इसी के चलते महिला का अंतिम संस्कार सतबीर के पैतृक गांव सिसल में किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed