{"_id":"67af8ccf41bd8decbe05bd89","slug":"hisars-surgeon-will-come-to-jind-and-perform-vein-taping-operation-jind-news-c-199-1-sroh1009-130024-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हिसार के सर्जन जींद में आकर करेंगे नस-नलबंदी के ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हिसार के सर्जन जींद में आकर करेंगे नस-नलबंदी के ऑपरेशन
विज्ञापन
14जेएनडी19: नागरिक अस्पताल की दीवार पर परिवार नियोजन के बारे में जानकारी के लिए करवाई गई पेंटिं
जींद। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर नसबंदी-नलबंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के तहत रजिस्ट्रेशन भी किए जा रहे हैं, लेकिन नागरिक अस्पताल को सर्जन ही उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे।
अस्पताल के पास तीन सर्जन हैं। इनमें से दो लंबी छुट्टी पर हैं। अब एक सर्जन पर ही सर्जरी का सारा भार है। इस पर स्वास्थ्य मुख्यालय को समस्या से अवगत करवाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर हिसार से सर्जन डाॅ. राजीव डाबला जींद अस्पताल में नसबंदी-नलबंदी का ऑपरेशन करेंगे, ताकि इस पखवाड़े को सफल बनाया जा सके। नागरिक अस्पताल की बात की जाए तो यहां तीन सर्जन कार्यरत हैं। इनमें से एक सर्जन डा. चंद्रमोहन हैं, जो पिछले काफी लंबे समय से छुट्टी पर हैं। दूसरे सर्जन डॉ. कर्मबीर हैं जो दो माह की छुट्टी पर हैं। ऐसे में तीसरे सर्जन डाॅ. शुभम पर सारी सर्जरी का भर आ गया है। अस्पताल की आम सर्जरी के अलावा नसबंदी-नलबंदी पखवाडे के तहत सौ से अधिक लोगों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं।