फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hindu Chadar Yatra reached Kalvan, devotees took darshan

Jind News: हिंद की चादर यात्रा पहुंची कालवन, साध-संगत ने किए दर्शन

Sat, 22 Nov 2025 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hindu Chadar Yatra reached Kalvan, devotees took darshan
21जेएनडी12-गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेक आशीर्वाद लेते हुए श्रद्धालु। स्रोत प्रशासन
नरवाना। श्रीगुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर सिरसा के रोड़ी कस्बा से आरंभ हुई हिंद की चादर नगर कीर्तन यात्रा वीरवार देर शाम जिले की सीमा में पहुंची। इस दौरान श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का संगम देखने को मिला। शुक्रवार सुबह गुरुवाणी के बीच पंच प्यारों को सिरोपा भेंट कर यात्रा को धमतान साहिब से अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

हिंद की चादर नगर कीर्तन यात्रा जिला फतेहाबाद के टोहाना से होते हुए कालवन गांव में पहुंची। साध-संगत ने पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। पूरा क्षेत्र वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह के जयकारों से गूंज उठा। धमतान साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और हजारों श्रद्धालुओं ने भी गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
विज्ञापन

देर शाम यात्रा कालवन से धमतान साहिब पहुंची जहां रात्रि विश्राम किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार हजूर सिंह, सचिव सरदार हरविंदर सिंह, सदस्य जुगबीर सिंह ने कहा कि यह यात्रा गुरु तेग बहादुर के तप, त्याग और बलिदान की अमर गाथा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश लेकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी और 25 नवंबर को राज्यस्तरीय समापन समारोह होगा। यह यात्रा रसीदां, ढाबी टेक सिंह, पिपलथा, गढ़ी और दाता सिंह वाला मार्ग से होते हुए कैथल पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की एलईडी वैन द्वारा महापुरुषों के जीवन वृत्तांत का प्रसारण किया गया। प्रशासन और पुलिस विभाग ने यात्रा की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।

21जेएनडी12-गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेक आशीर्वाद लेते हुए श्रद्धालु। स्रोत प्रशासन

21जेएनडी12-गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेक आशीर्वाद लेते हुए श्रद्धालु। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed