फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hindi question answers found in peon phone

हरियाणा बोर्ड परीक्षा: चपरासी के फोन में मिले हिंदी के प्रश्नों के उत्तर, फ्लाइंग टीम ने पकड़ा; FIR दर्ज

Sat, 28 Feb 2026 07:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (जींद) Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Feb 2026 07:40 PM IST
सार

निरीक्षण के दौरान टीम की नजर केंद्र पर कार्यरत चपरासी सुरेंद्र पर पड़ी, जो अपने पास मोबाइल फोन रखे हुए था। जांच करने पर चपरासी के फोन से हिंदी के प्रश्नपत्र से संबंधित  उत्तर पाए गए। 

विज्ञापन
Hindi question answers found in peon phone
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुलाना के झमोला के पीएसपीएम स्कूल में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा केंद्र पर तैनात एक चपरासी के मोबाइल फोन में प्रश्नपत्र के उत्तर मिले हैं। सूचना मिलते ही केंद्र अधीक्षक ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


शनिवार को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर चल रहा था। परीक्षा दोपहर के सत्र में शांतिपूर्ण तरीके से चल रही थी। इसी दौरान बोर्ड द्वारा गठित फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम करीब तीन बजे अचानक केंद्र पर पहुंची और औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान टीम की नजर केंद्र पर कार्यरत चपरासी सुरेंद्र पर पड़ी, जो अपने पास मोबाइल फोन रखे हुए था। परीक्षा केंद्र में ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन रखना नियमों के खिलाफ है। संदेह होने पर फ्लाइंग टीम ने उसका मोबाइल फोन चेक किया। जांच के दौरान मोबाइल की गैलरी में कोड-डी के प्रश्नपत्र से संबंधित उत्तर पाए गए। इसे टीम के सदस्यों ने गंभीरता से लिया और तुरंत केंद्र अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। केंद्र अधीक्षक राममेहर ने आरोपी चपरासी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि परीक्षा की गोपनीयता भंग करने का प्रयास किया गया है, जो बोर्ड के नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि प्रश्नों के उत्तर मोबाइल में कैसे और किस माध्यम से पहुंचे और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। -विक्रम जोशन, प्रभारी पुलिस थाना जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed