फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   High tension.... Villagers in Safakhedi are living under the shadow of death

Jind News: हाईटेंशन....मौत के साये में जी रहे है सफाखेड़ी में ग्रामीण

Thu, 11 Jul 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
High tension.... Villagers in Safakhedi are living under the shadow of death
10जेएनडी29: सफाखेड़ी गांव में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तारें। संवाद
उचाना। उपमंडल के सफाखेड़ी गांव में तारखा-सफाखेड़ी रोड पर मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। मकानों के ऊपर से निकल रहे तारों के चलते तीन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इसको लेकर कई सालों से ग्रामीण गुहार लगा रहे है लेकिन अब तक तारों को मकानों के ऊपर से नहीं हटाया गया है। हाईटेंशन लाइन के चलते मकान मालिक दो मंजिला मकान तक नहीं बना पाते है।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास, कृष्ण, रमेश ने बताया कि मकानों के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन की ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। यहां पर अब तक तीन मौते भी हो चुकी है। मकान में रहने वालों को इन तारों से इतना डर है कि दूसरी मंजिल तक का मकान यहां पर ग्रामीणों ने नहीं बनाया है। बारिश के दिनों में तो दीवारों तक में कंरट तक आ जाता है। छतरी लेकर अगर मकान के अंदर से बाहर जाते है तो करंट जैसा झटका महसूस होता है। तारों को मोहल्ले से दूर शिफ्ट किया जाए ताकि किसी तरह का हादसा न हो।
विज्ञापन

करवाएंगे हाइटेंशन तार का समाधान

वाल्मीकि बस्ती में पहुंचे पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह के समक्ष ग्रामीणों ने बिजली की तारों को हटवाने की मांग रखी। इस पर पूर्व सांसद ने बिजली निगम के एक्सईएन से बातचीत की। बृजेंद्र सिंह ने बताया कि दो बार हाईटेंशन तार को लेकर टेंडर लग चुके है लेकिन टेंडर लेने के लिए कोई नहीं आया। अधिकारियों ने बताया है कि इसको लेकर बजट मंजूर हो चुकी है। अब दोबारा से फिर टेंडर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed