फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hero Subedar Vinod Shaheed, cremated with military honors

Jind News: नायक सूबेदार विनोद शहीद, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 27 Jul 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hero Subedar Vinod Shaheed, cremated with military honors
जींद। गांव खटकड़ निवासी नायक सूबेदार विनोद शहीद हो गए। बुधवार शाम को उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में खटकड़ समेत काफी गांवों के हजारों लोग शामिल हुए। देशभक्ति नारों से पूरा आसमान गूंज उठा। खटकड़ टोल से गांव के श्मसान घाट तक उन्हें जयकारों, बाइक-गाडिय़ों के काफिले के साथ लाया गया।
विज्ञापन

खटकड़ गांव निवासी विनोद (42) भारतीय सेना में 116-आरआर बटालियन में नायक सूबेदार के पद पर थे। इस समय उनकी ड्यूटी उत्तर प्रदेश के बरेली में थी। करीब दो सप्ताह पहले उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली में आरआरके आर्मी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मंगलवार को विनोद ने अंतिम सांस ली। विनोद अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे तथा पत्नी को छोड़ गया। साल 2004 में विनोद ने आर्मी ज्वाइन की थी। विनोद के शहीद होने का समाचार सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी विरांगना पत्नी के आंसू नहीं थम रहे थे। खटकड़ टोल पर उनका पार्थिव शरीर पहुंचा तो यहां मौजूद भीड़ ने देश भक्ति नारे लगाने के साथ-साथ विनोद अमर रहे के नारे लगाए। सैनिकों द्वारा सलामी ली गई। मातमी धुन बजाई गई। परिजनों के अनुसार विनोद को स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ गई थी, जिसके कारण वह बहुत ज्यादा बीमार हो गए और दिल्ली के आर्मी अस्पताल में ही उपचाराधीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed