फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   heavy rains and hail storms cause damage to crops, water in the streets

तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, शहर की गलियों में भरा पानी

Sat, 07 Mar 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
heavy rains and hail storms cause damage to crops, water in the streets
भिवानी रोड पर बारिश के बाद हुआ जलभराव और उसमें से निकलता मोटरसाइकिल सवार और रेहड़ी चालक। - फोटो : Jind
पश्चिमी विक्षोभ के चलते तीन दिन से हो रही बारिश से शुक्रवार को जनजीवन प्रभावित रहा। शुक्रवार को सुबह छह बजे बारिश शुरू हुई और रुक-रुक कर बारिश हुई। शुक्रवार शाम पांच बजे तक राजस्व विभाग ने जींद में 23 और जुलाना में 46 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस तरह जिले में औसत बारिश 17.83 एमएम हुई। इससे फसलों को नुकसान हुआ है। ऐसे में फसल बीमा का लाभ ले चुके किसानों को बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर फोन कर जानकारी व शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है। जिला में करीब ढाई लाख हेक्टेयर में गेहूं और 12 हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई की गई है। जिले में 20 हजार से अधिक किसानों ने फसल बीमा करवाया है। ऐसे में बीमा क्लेम करने के लिए किसानों को 72 घंटे के अंदर कंपनी के टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फसल का नाम, आधार कार्ड नंबर, खेत का किल्ला नंबर, मुरब्बा नंबर दर्ज करवाना होगा। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी या कृषि विभाग के कर्मचारी उस खेता निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट
तीन दिन लगातार हुई बारिश व ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया था, जो अब 18 डिग्री तक आ गया है। आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री और गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

जींद में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस का क्षेत्र
जींद जिला में फसल बीमा का काम एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी को दिया गया है। ऐसे में यदि फसल को नुकसान का अनुमान है तो किसान एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के टोल फ्री नंबर 18001232310 पर फोन कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों में हुआ जलभराव
लगातार चली बारिश से जींद और जुलाना में व्यापक असर देखा गया। इससे गलियों में जलभराव हो गया। जुलाना में नए बस स्टैंड के पास व मुख्य बाजार में करीब दो फुट तक जलभराव हो गया। जींद में अंडपास में जलभराव हो गया। वहीं भिवानी रोड, रोहतक रोड, पटियाला चौक, शिव कॉलोनी, लक्ष्मी नगर सहित कई निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
शुक्रवार को हुई बारिश
खंड बारिश (एमएम)
जींद 23
जुलाना 46
नरवाना 9
उचाना 11
सफीदों 02
पिल्लूखेड़ा 16
जुलाना में हुई ओलावृष्टि के साथ बारिश
जुलाना में शुक्रवार को ओलावृष्टि व जोरदार बारिश हुई। ओलावृष्टि व बारिश से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान हुआ। बारिश के साथ तेज हवा ने गेहूं की खड़ी फसल को जमीन पर बिछा दिया। शुक्रवार सुबह फिर से बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों व हरे चारे की फसल को नुकसान हुआ। किसान विक्रम मलिक, दिलबाग, बिजेंद्र, अमित, राजबीर, लीलू, जोगेंद्र व राजबीर ने बताया कि बारिश के कारण गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बरसात होने के दो घंटों के बाद भी पानी गलियों में व सड़क पर भरा रहा।
किसानों के लिए आफत की बारिश
वीरवार रात के बाद शुक्रवार दोपहर बाद को हुई बारिश के साथ चली तेज हवाओं से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। बारिश के साथ कुछ देर ओलावृष्टि भी हुई। किसान जोगिंद्र, रामसरूप, रामनिवास व बलवान ने कहा कि कुछ दिनों से मौसम में बदलाव आया है। बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में गेहूं की फसल बिछौने की तरह बिछ गई है। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी वीरवार रात को हुई है। यह बारिश किसानों के लिए आफत की बारिश है। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई सतीश नैन ने कहा कि नगर पालिका द्वारा पानी निकासी को लेकर नाला नहीं बनाया है। नाला नहीं होने के चलते यह परेशानी बारिश के दौरान होती है। इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

नरवाना के मॉडल टाउन, श्री विश्वकर्मा चौक, रेलवे रोड सहित बाहरी कॉलोनियों में जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी रही।
नगूरां गांव में बारिश के चलते ढहा मकान
वीरवार रात को हुई तेज बारिश के कारण नगूरां गांव में एक मकान गिर गया। गनीमत रही कि मकान में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। नगूरां निवासी पार्वती ने बताया कि रात 8 बजे परिवार के सदस्य बरामदे में बैठकर चाय पी रहे थे कि अचानक तेज हवाओं के साथ आई बारिश से मकान का अगला हिस्सा गिर गया। मकान गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग आए और मलबे में दबे सामान को बाहर निकाला। मकान गिरने से मिट्टी के नीचे दबने से हजारों रुपये का समान खराब हो गया। मकान मालिक ने सरकार से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने की मांग की है।

 नागरिक अस्पताल के शवगृह के पास जमा बारिश का पानी।

नागरिक अस्पताल के शवगृह के पास जमा बारिश का पानी।- फोटो : Jind

 बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण गिरी गेहूं की फसल।

बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण गिरी गेहूं की फसल।- फोटो : Jind

 जुलाना के मेन बाजार में बरसात के कारण भरा पानी और उसके बीच से गुजरती कार।

जुलाना के मेन बाजार में बरसात के कारण भरा पानी और उसके बीच से गुजरती कार।- फोटो : Jind

 उचाना कलां के ब्राह्मण मोहल्ले की गली में भरा पानी।

उचाना कलां के ब्राह्मण मोहल्ले की गली में भरा पानी।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed