फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Heart, kidney and liver tests will be free in Uchana through automatic analyzer machine.

Jind News: ऑटोमेटिक एनालाइजर मशीन से उचाना में मुफ्त होंगे हार्ट, किडनी, लीवर के टेस्ट

Tue, 14 Jan 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Heart, kidney and liver tests will be free in Uchana through automatic analyzer machine.
14जेएनडी16: नागरिक अस्पताल में आई ऑटोमैटिक एनालाइजर मशीन। संवाद - फोटो : बीघापुर के डोकरई में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी।
उचाना। उचाना नागरिक अस्पताल में हार्ट, लीवर, किडनी की बीमारियों के टेस्टों को लेकर अब मरीजों को जींद, रोहतक नहीं जाना पड़ेगा। उचाना के नागरिक अस्पताल में 35 लाख रुपये की राशि खर्च करके फूली आटोमैटिक एनालाइजर मशीन की सुविधा शुरू हुई है। काफी लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा इस मशीन की मांग की जा रही थी। लोगों की ये मांग ये मशीन अस्पताल में आने से पूरी हुई।
विज्ञापन

जंगीर, धर्मेंद्र, धर्मबीर, राजा, सतबीर ने कहा कि नागरिक अस्पताल 50 बेड का बनने के साथ-साथ यहां चार मंजिल बिल्डिंग भी बन चुकी है। यहां पर आने वाले मरीजों को हार्ट, किडनी, लीवर के टेस्ट को लेकर जींद, रोहतक जाना पड़ता है। काफी लंबे समय से इन टेस्टों को लेकर फूली ऑटोमेटिक एनालाइजर मशीन की मांग की जा रही थी। ये मशीन अस्पताल में आने से ये मांग पूरी हो गई है। प्राइवेट लैब से अगर ये टेस्ट करवाते हैं तो काफी खर्चा होता है। नागरिक अस्पताल में होने वाले ये सभी टेस्ट मुफ्त में होंगे।
विज्ञापन


एसएमओ डॉ. सुशील गर्ग ने बताया कि फुली ऑटोमेटिक एनालाइजर मशीन अस्पताल में आ चुकी है। सभी तरह के टेस्ट आम जनता को जिनकी जरूरत है, जिनमें लीपिड प्रोफोइल, किडनी इंफेक्शन टेस्ट, लीवर इंफेक्शन टेस्ट, यूरिक एसिड, आरए फैक्टर एवं अन्य टेस्ट सभी मुफ्त किए जाएंगे। अनुमानित लागत इस मशीन की करीब 35 लाख रुपये है। इन टेस्टों के लिए लोगों के लिए ये सुविधा उपलब्ध नहीं थी। लोगों को ये टेस्ट करवाने के लिए प्राइवेट लैब या रोहतक, जींद जाना पड़ता था। ये सुविधा अस्पताल में आने से क्षेत्र के लोगों को ये टेस्ट सुविधा मुफ्त दी जाएगी। उन्होंने बताया कि करीब दो साल से इस मशीन की मांग चल रही थी। स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाने को लेकर अधिक से अधिक प्रयास किए जा रहे है। 50 बैड का अस्पताल उचाना में है। डॉक्टरों की कुछ कमी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचाना में बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं

विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि मरीजों को जिन-जिन स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं को लेकर जींद, रोहतक जाना पड़ता है। उनका ये ही प्रयास है कि वो सभी चिकित्सा संबंधित सुविधाएं उचाना के नागरिक अस्पताल में मिले। निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर वो प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed