{"_id":"68716a43274bca2b6d0181c3","slug":"hearing-held-in-brijendra-vs-devendra-atri-case-jind-news-c-17-1-rtk1040-688926-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बृजेंद्र बनाम देवेंद्र अत्री मामले में हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बृजेंद्र बनाम देवेंद्र अत्री मामले में हुई सुनवाई
Sat, 12 Jul 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
उचाना। विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम के दौरान रिजेक्ट हुए बैलेट पेपर के 215 वोटों को लेकर हारने वाले उचाना से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका को कोर्ट ने स्वीकार कर इस पर सुनवाई शुरू कर दी है।
बृजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को वो संशोधित याचिका दायर करेंगे। इस याचिका का भाजपा के देवेंद्र अत्री को इसका जवाब देना होगा।
दरअसल, उचाना सीट पर भाजपा के देवेंद्र अत्री ने मात्र 32 वोटों से बृजेंद्र सिंह को हराया था। मार्च में बृजेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा था कि जो कैंसिल या रिजेक्ट वोट होते हैं, यदि उसका अंतर इलेक्शन की हार-जीत के अंतर से ज्यादा है, तो गिनती खत्म होने के बाद उन सभी कैंसिल वोटों की दोबारा से जांच रिटर्निंग अधिकारी को मौके पर करनी होती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
32 वोटों से हार गए थे बृजेंद्र सिंह
उचाना विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री को 48 हजार 968 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह को 48 हजार 936 वोट मिले थे। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह 32 वोटों से हार गए थे। इस चुनाव में 600 के करीब बैलेट पेपर की काउंटिंग की गई थी, तो इनमें से 215 वोट त्रुटियों के कारण रिजेक्ट या कैंसिल हो गए थे।