फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Heard complaints of ward residents, gave instructions to officers

Jind News: वार्डवासियों की सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue, 28 Feb 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 28 Feb 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Heard complaints of ward residents, gave instructions to officers

विज्ञापन
जींद। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि और भाजपा के जिला महामंत्री डॉ राज सैनी ने वार्ड नंबर-27 का दौरा किया।
इस दौरान लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर में कई गलियों में सीवर और गलियों में पानी के ओवरफ्लो हो जाने के कारण गलियों में पानी भर रहा है, जिससे सुभाष नगर वासियों को काफी परेशानियों व दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में सीवरों के ओवरफ्लो हो जाने के कारण निकलने वाले पानी से लोगों को परेशानी होती है। वह गंदा पानी घरों में भर जाता है, जिससे घरों में कीड़े तक पैदा होने की संभावना बनी रहती है। वार्ड वासियों ने बताया कि यह गंदा पानी रोहतक रोड से भिवानी रोड की तरफ जाता है, जिससे दो वर्षों का पानी एक नाले में जाने के कारण ओवरफ्लो हो जाता है, जिससे वह सीवरों से बाहर वह नालियों से बाहर आकर घरों तक पहुंचता है।
डॉ राज सैनी ने तुरंत प्रभाव से पब्लिक हेल्थ से एसडीओ कर्मवीर और जेई को मौके पर बुलाया गया। इस समय पब्लिक हेल्थ से सीवर से संबंधित सुपरवाइजर राजेश कुमार को भी मौके पर बुलाया गया। डॉ. सैनी चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने नगर परिषद जींद से कनिष्क अभियंता अमित कुमार, वार्ड से सफाई सुपरवाइजर व अन्य सफाई कर्मचारी को भी मौके पर बुलाकर लोगों की समस्याओं का तुरंत प्रभाव से समाधान करने के लिए सख्त आदेश दिए। वहीं संबंधित कर्मचारियों को खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत प्रभाव से ठीक करने के लिए आदेश दिए। नितिका कौशिक ने बताया कि रोहतक रोड की तरफ से आने वाले पानी की वजह से सीवर ओवरफ्लो हो जाते है, जिससे लोगों के लिए दिक्कत परेशानियों का सबब बनता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपदेश रोहिल्ला, जोगिंद्र सिंह, जिले सिंह, राजेंद्र पांचाल, शमशेर वर्मा, इंदौर बनिया, डॉ. रामबीर, महावीर, ईश्वर, सुभाष, अनिता, सुखबीर, कमला, सुनहरी ,रोशनी देवी, महावीर शर्मा, बलवान शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed