फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health workers will be on strike for one hour today, OPD will be disrupted

Jind News: आज एक घंटा हड़ताल पर रहेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी, बाधित होगी ओपीडी

Mon, 04 Aug 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Health workers will be on strike for one hour today, OPD will be disrupted
जींद। जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में आज मरीजों को उपचार करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटा हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल का असर ओपीडी के मरीजों पड़ेगा। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को जारी रखा जाएगा। इसमें आपातकालीन, डिलीवरी तथा पोस्टमार्टम की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त सामान्य ओपीडी, दवा वितरण समेत अन्य कई तरह के कार्य पूरी तरह से ठप्प होंगे।
विज्ञापन

यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग की हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन, दंतक सर्जन एसोसिएशन, लेब टेक्नीशियन एसोसिएशन, नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, एनएचएम कर्मचारी संघ एवं बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन समेत सभी श्रेणी के अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशनों ने लोकेशन आधारित जियो फेसिंग हाजिरी के विरोध में लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह दस बजे से 11 बजे तक स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एचसीएमए एसोसिएशन के प्रधान डाॅ. बिजेंद्र ढांडा, डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला, राममेहर वर्मा ने बताया कि निजता और गोपनीयता को हनन करने वाली लोकेशन आधारित हाजिरी व्यवस्था को बंद करवाने के लिए पूरे हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी व कर्मचारी एक मंच पर आकर आंदोलन करने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार के आंदोलन के लिए सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। पिछले दो महीने से स्वास्थ्य मंत्री व उच्च अधिकारियों से ज्ञापन के माध्यम व मिलकर जियो फेसिंग हाजिरी को बंद करने की अपील की जा चुकी है, लेकिन सरकार उनकी मांग को नहीं मान रही। इसका जवाब चार अगस्त को काम बंद कर कर दिया जाएगा। सोमवार को काम छोड़ो आंदोलन के माध्यम से भी सरकार से जियो फेंसिंग व्यवस्था को वापस लेने की अपील की जाएगी।
बाक्स
आम दिनों की बजाए सोमवार को ओपीडी दो हजार पहुंचती है। ऐसे में एक घंटे के लिए ओपीडी व अन्य स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहने से परेशानी होगी। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल 200 बेड का है। सोमवार या किसी छुट्टी से अगले दिन यह ओपीडी बढ़ कर दो हजार तक पहुंच जाती है। सोमवार को अस्पताल खुलने के साथ ही मरीज पहुंचना शुरू हो जाते हैं।
बाक्स
हड़ताल पर रहते हुए भी चिकित्सक अपना नैतिक फर्ज निभाएंगे। सभी अस्पतालों में एमरजेंसी, डिलीवरी तथा पोस्टमार्टम सेवाओं को बहाल रखा जाएगा। आमजन को भी कोई परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है।

--डा. बिजेंद्र ढांडा प्रधान हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन
बाक्स
चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की एक घंटे की हड़ताल है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को उपलब्ध करवा दी गई है। अस्पताल में एमरजैंसी, पोस्टमार्टम और लेबर जैसी सेवाओं को सुचारू रखा जाएगा।
--डाॅ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।
फोटो कैप्शन
03जेएनडी19: नागरिक अस्पताल जींद। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed