फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health workers conducted fever mass survey

Jind News: स्वास्थ्य कर्मियों ने चलाया फीवर मास सर्वे

Fri, 12 Jul 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Jul 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Health workers conducted fever mass survey
11जेएनडी01: ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत विभाग
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के तहत जुलानी और ईंटल कलां गांव में स्वास्थ्य सुपरवाइजर राजेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा गांव में डेंगू रोधी माह मनाया गया। इस दौरान डेंगू बुखार के कारण, लक्षण व बचाव के बारे में जानकारी दी व डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुपरवाइजर राजेश कुमार कहा कि बरसात के मौसम में इस बीमारी का फैलने का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के लिए कुछ उपाय कर डेंगू से बचा जा सकता है। रोग से बचाव हेतु घर में कूलर, बाल्टी, घड़े के पानी को सप्ताह में एक बार अवश्य बदलते रहें। गड्ढों में जहां पानी इकट्ठा हो तो उसमें मिट्टी भर दें। यदि मिट्टी डालना संभव न हो तो उस गड्ढे के पानी में कुछ मिट्टी का तेल या डीजल डाल दें।
विज्ञापन

सोते समय यथासंभव मच्छरदानी का प्रयोग करें। घर तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं साफ रखें। घर में कूलर, गमले, टायर, खाली बर्तन, नारियल खोल, छत पर खुली टंकियां, बेकार टिन, खाली बोतलों में पानी एकत्र न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सावधानियां बरतने की सलाह दी गई
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामराय के तहत बागनवाला व सिरसाखेड़ी गांव में स्वास्थ्य सुपरवाइजर जगदीश कुमार के नेतृत्व में डेंगू रोधी माह व विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। ग्रामवासियों को डेंगू बुखार के कारण, लक्षण एवं सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी में स्वास्थ्य सुपरवाइजर तेजबीर व विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में डेंगू रोधी माह मनाया गया।
फोटो कैप्शन

11जेएनडी01: ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत विभाग
11जेएनडी02: महिला के रक्त के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed