फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health officials taught the lessons of cultured life to the children

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया संस्कारित जीवन जीने का पाठ

Sat, 02 Oct 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Health officials taught the lessons of cultured life to the children
बच्चों को किट भेंट करते स्वास्थ्य अधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को डीएवी स्कूल में जाकर अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस पर बच्चों को संस्कारित जीवन जीने का पाठ पढ़ाया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बच्चों को बुजुर्गों की सेवा करने व उनकी आज्ञा का पालन करने की भी नसीहत दी। एसएमओ डॉ. नरेश वर्मा व डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को लेखन सामग्री की किट भी भेंट की। डॉ. नरेश वर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य वृद्ध लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाना है और उन्हें शिष्टाचार की प्रक्रिया के माध्यम से समर्थन देना है। इस दिन बुजुर्गों के अनुभवों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को कुछ सीखने को मिले। बुजुर्ग अपना पूरा जीवन रिश्तों की देखभाल में लगाते हैं। अपने परिवार के लिए पूरे जीवन इस तरह की निस्वार्थ सेवा करने के लिए भी उन्हें कुछ महत्व देना चाहिए। डॉ. राजेश भोला ने कहा कि वृद्ध हमारे सम्माननीय हैं। यह दिन पोते-पोतियों के लिए अपने दादा-दादी के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक दिन है और माता-पिता यह महसूस कराने का कि वह ऐसे बुजुर्गों को पाकर ईश्वर के कितने आभारी हैं। हमें उनके अनुभवों से सीखने की जरूरत होती है। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी कविता, सुमन, शीतल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed