फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health Minister inaugurates molecular laboratory through video conferencing

स्वास्थ्य मंत्री ने आणविक प्रयोगशाला का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन

Sat, 26 Sep 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Health Minister inaugurates molecular laboratory through video conferencing
वीडियो कांफ्रेंसिंग से आणविक प्रयोगशाला का उद्घाटन करते स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और चरखीदादर? - फोटो : Jind
रोहतक, करनाल और अग्रोहा में 100-100 बेड के नए कोविड अस्पताल बनाने की प्रक्रिया चल रही है तो भिवानी, पानीपत, चरखी दादरी तथा यमुनानगर में आणविक प्रयोगशालाएं स्थापित करवाई जाएंगी। यह बात स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल उचाना में स्थापित की गई आणविक प्रयोगशाला का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करने के बाद कही। आणविक प्रयोगशाला के उद्घाटन के दौरान चरखी दादरी से उचाना के विधायक एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी लाइव जुड़े।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम में जुटे डॉक्टर व अन्य स्टाफ शानदार काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। विज ने कहा कि आज रिवाइज होम आईसोलेशन प्रोटोकॉल एप को भी लॉन्च कर दिया गया है। यह एक ऐसा एप है, जिसके माध्यम से मरीज अस्पताल में बेड खाली है या नहीं इसका पता लगा सकता है। इसके लिए वह अपना बेड भी बुक कर सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उपायुक्त के डेस्क बोर्ड पर यह रिपोर्ट आ जाएगी कि किस अस्पताल के किस बेड पर मरीज की स्थिति कितनी गंभीर है। एप के लॉन्च होने से अस्पतालों में मरीजों की देखभाल जहां अच्छी तरह से होगी, वहीं उच्च अधिकारी भी स्थिति से अवगत होते रहेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने काह कि 15 दिन में भिवानी, पानीपत, चरखी दादरी तथा यमुनानगर जिलों में कोरोना वायरस जांच लैब स्थापित हो जाएंगी। गंभीर मरीजों के इलाज के लिए करनाल, रोहतक और अग्रोहा में 100-100 बेड के जो कोविड अस्पताल स्थापित होंगे उनमें से दो का काम पूरा हो चुका है। तीसरे अस्पताल का कार्य जल्द ही पूरा करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगशाला के उद्घाटन के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा, निदेशक अशोक मीणा, डॉ. सूरजभान कंबोज, एमडी एनएचएम प्रभात, सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह, प्रयोगशाला इंचार्ज डॉ. जेके मान भी मौजूद रहे।

सरकार से की गई स्टाफ की मांग
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि प्रयोगशाला में आठ तकनीशियन, तीन चिकित्सक व दो कंप्यूटर ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई गई है। इस समय 188 सैंपलों की जांच होती है। धीरे-धीरे जांच संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए और स्टाफ की जरूरत पडे़गी। सरकार से स्टाफ की जल्द नियुक्ति की मांग की गई। प्रयोगशाला को स्थापित करने में एक करोड़ पांच लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed