फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health Department Launches Probe into Deaths of Two Pregnant Women

Jind News: दो गर्भवतियों की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच शुरू

Sun, 10 May 2026 03:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 May 2026 03:42 AM IST
विज्ञापन
Health Department Launches Probe into Deaths of Two Pregnant Women
जींद। नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान दो गर्भवती महिलाओं की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की दो स्तर पर जांच होगी। इसमें कम्यूनिटी बेस और ऑडिट बेस जांच शामिल है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि नियमित स्वास्थ्य जांच के बावजूद किस स्तर पर चूक हुई।
विज्ञापन

बख्शी मोहल्ला निवासी असीमा (35) और श्याम नगर निवासी पूजा (30) दोनों आठ माह की गर्भवती थीं। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में भर्ती करने के बाद चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया लेकिन कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की प्रत्येक माह रक्तचाप, रक्त जांच सहित कई तरह की नियमित जांच की जाती है। ऐसे में यह देखा जाएगा कि कहां किसी स्तर पर लापरवाही या स्वास्थ्य संबंधी जटिलता तो कारण नहीं बनी। चिकित्सकों के अनुसार दोनों महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। विभागीय टीम रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed