फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health department got investigation report of 583 people, 31 new corona infected

Jind News: स्वास्थ्य विभाग को मिली 583 लोगों की जांच रिपोर्ट, 31 नए कोरोना संक्रमित

Tue, 18 Apr 2023 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Health department got investigation report of 583 people, 31 new corona infected
जींद। जिला में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। अब तक स्वास्थ्य विभाग को जितने भी कोरोना संक्रमित मिले थे, वह घर पर ही क्वारंटाइन रह कर स्वास्थ्य लाभ रहे थे। अब स्वास्थ्य विभाग के पास आइसोलेशन वार्ड में एक कोरोना संक्रमित को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 583 रिपोर्ट में 31 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें एक मरीज को अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है, जबकि 18 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। इस समय स्वास्थ्य विभाग के पास 31 कोरोना संक्रमित एक्टिव हैं। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 53,8821 सैंपल लिए गए हैं। विभाग को अब तक 25,592 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। कोरोना संक्रमण से जिला में 553 मौतें भी हो चुकी हैं। जबकि कोरोना को मात देकर 25,008 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिला में एक्टिव केसों की संख्या 31 है। वहीं 18 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग को अभी भी 265 सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


100 लोगों की भीड़ में मास्क लगाना अनिवार्य, पर कोई नहीं कर रहा पालना
सरकार की हिदायतों अनुसार 100 व्यक्तियों की भीड़ में मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करना है, लेकिन जींद में कोई भी इस नियम की पालना नहीं कर रहा है। नागरिक अस्पताल में इस नियम की तो सरेआम धज्जियां उड़ती हुई देखी जा सकती हैं। नागरिक अस्पताल में दवा खिड़की और ओपीडी पर्ची काउंटर के बाहर सोमवार को सैकड़ों की भीड़ रही, लेकिन यहां व्यवस्था बनाने वाला कोई नहीं था। ऐसा नहीं है कि स्वास्थ्य अधिकारी यहां से गुजरे नहीं, लेकिन किसी ने भी यहां व्यवस्था बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया, जिसके चलते बीमार लोग एक दूसरे से सटे हुए नजर आए। जो बीमारों के साथ आए थे वह भी लाइनों में लगे हुए थे। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा लगाता बढ़ रहा है।
विज्ञापन


वार्ड में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीज निगरानी में : डॉ. ढांडा
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. बिजेंद्र ढांडा ने बताया कि एक कोरोना संक्रमित को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। भर्ती किए गए मरीज पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि कोरोना नियमों की पालना करें। कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed