{"_id":"654fc8ff182f75ea4405165a","slug":"health-department-alert-regarding-diwali-jind-news-c-199-1-sroh1007-8639-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Sun, 12 Nov 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में स्थित इमरजेंसी वार्ड। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। दिवाली पर किसी भी संभावित अप्रिय घटना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष तैयारी की है। किसी भी चिकित्सक को हेड क्वार्टर छोड़ने की अनुमति नहीं रहेगी। सभी चिकित्सक अपनी-अपनी स्वास्थ्य संस्थाओं के आसपास रहेंगे। सभी चिकित्सक ऑन कॉल ड्यूटी मौजूद रहेंगे। उन्हें किसी भी आपात स्थिति में अस्पताल में बुलाया जा सकता है।
दिवाली त्योहार पर कोई अप्रिय घटना नहीं है, इसकी प्रार्थना सभी करते हैं। इसके बावजूद यदि कोई अप्रिय घटना हो भी जाए तो स्वास्थ्य विभाग ने इमरजेंसी सेवाओं को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य अधिकारियों को इमरजेंसी में हर प्रकार की दवाई तथा उपकरण पूरी तरह से तैयार रखने के निर्देश जारी किए हैं।
सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र जारी करके मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अस्पताल की छुट्टी रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे चलती रहेंगी।
विज्ञापन
जिले के सभी अस्पतालों को भी इस प्रकार के निर्देश जारी करते हुए इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। हर अस्पताल की इमरजेंसी में कम से कम दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। नागरिक अस्पताल जींद में तीन चिकित्सक मौजूद रहेंगे। सिविल सर्जन ने इन आदेशों में कोताही बरतने पर विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
सभी चिकित्सकों को अपने-अपने मुख्यालय के आसपास रहने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी सेवाएं सुचारु रखने और दो-दो चिकित्सकों के मौजूद रहने के भी निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के सभी चिकित्सक ऑन कॉल ड्यूटी मौजूद रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति में उनको दस मिनट में अस्पताल पहुंचना होगा।
-डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।