फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   health checkup, sampling, jind

बुधवार को नागरिक अस्पताल ने सैंपलिंग में तोड़ा रिकार्ड

Wed, 29 Apr 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
health checkup, sampling, jind
घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Jind
जींद। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अब तक के सबसे अधिक 158 लोगों के सैंपल लिए। इससे पहले नागरिक अस्पताल अब तक सबसे अधिक 135 लोगों के सैंपल लिए थे। स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन सैंपलों की संख्या 500 करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। बुधवार को 120 लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली जो निगेटिव आई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में बुधवार को अब तक के सबसे अधिक सैंपल लिए गए। जींद के नागरिक अस्पताल में 80, नरवाना के नागरिक अस्पताल में 26, उचाना के नागरिक अस्पताल में 16, सफीदों के नागरिक अस्पताल में 20 तथा सीएचसी जुलाना में 16 लोगों के सैंपल लिए गए। जिन लोगों के सैंपल लिए गए वह स्क्रीनिंग द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पतालों में भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। टीम को जिस भी व्यक्ति में खांसी, बुखार या जुकाम के लक्षण मिलते हैं, उन्हें अस्पतालों में भेजकर उनके सैंपल करवाए जा रहे हैं। डॉ. जाटान ने बताया कि सैंपलिंग का प्रतिदिन का आंकड़ा 500 के पार ले जाना स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि कोटा से आए सभी 44 विद्यार्थियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को 120 लोगों की रिपोर्ट उन्हें मिली हैं, जो सभी की निगेटिव रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम या बुखार हो तो वह नागरिक अस्पताल में आकर अपना सैंपल दे सकता है। सैंपल देने वाले व्यक्ति को जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक अपने घर में ही क्वारंटीन रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed