फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Health checkup of 158 people was done in the camp

Jind News: शिविर में 158 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच

Tue, 03 Jun 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of 158 people was done in the camp
03जेएनडी30-भड़ताना गांव में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करती डॉ. सुरेखा। संवाद
पिल्लूखेड़ा। गांव भड़ताना में एक दिवसीय निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सरपंच सुखबीर नरवाल की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय भड़ताना में किया गया। पर्यावरण मित्र संदीप सिंहमार भड़ताना कैंप के सहयोगी रहे।
विज्ञापन

संदीप सिंहमार ने बताया कि कैंप में 158 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेखा ने कहा कि आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जांच और उपचार प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन

यह शिविर आमतौर पर मुफ्त या कम कीमत पर होता है और इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेद की जानकारी और लाभ प्रदान करना है। डॉ. सुरेखा ने कहा कि शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञ मरीजों की जांच करते हैं, उनकी चिकित्सा स्थिति का मूल्यांकन करते हैं और उनके लिए उपयुक्त उपचार योजना का सुझाव देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी और सलाह दी जाती है। इस अवसर पर रामकिशन, चांदराम, प्रदीप कुमार और रघुबीर सिंहमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed