जींद। जिला एवं सत्र न्यायधीश-जींद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन यशवीर सिंह राठौर के निर्देशानुसार जिला कारागार में हेल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका ने की। डाक्टरों की टीम द्वारा लगभग 365 बीमार बंदियों का पूर्ण चेकअप व टेस्ट किए गए व दवाईयां वितरित की गई।
सीजेएम मोनिका ने बताया कि प्राधिकरण सचिव द्वारा जिला जेल में लोक अदालत का आयोजन भी किया गया। इस लोक अदालत में निपटान के लिए एक मामला रखा गया। जिसका प्राधिकरण सचिव द्वारा मौके पर ही निपटान किया गया तथा बंदी का अगर और कोई केस न हो तो तुरंत रिहाई के आदेश पारित किए। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कानूनी हेल्प डेस्क भी लगाया गया। इस अवसर पर डॉ. कर्मबीर सिंह, डाॅ. नरेश वर्मा, डाॅ. सतपाल, डॉ. विजेंद्र घणघस, डाॅ. संकल्प डोडा, डॉ. सुरवीत, मंदीप, दीपक रंगा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।