फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   He extorted Rs 8 lakh from a young woman under the pretense of getting a government job

Jind News: सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से 8 लाख रुपये हड़पे

Sat, 22 Jul 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
He extorted Rs 8 lakh from a young woman under the pretense of getting a government job
जींद। युवती को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर के नाम पर एक व्यक्ति ने आठ लाख हड़प लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिव काॅलोनी निवासी कैलाशचंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रोहतक रोड स्थित गुरुद्वारा काॅलोनी निवासी महिला मनोरमा ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बीए, बीएड और जेबीटी की परीक्षा पास की है। 2015 के दौरान उन्होंने हरियाणा में आई सब इंस्पेक्टर और अन्य भर्तियों में आवेदन किया था। अगस्त 2015 में वह अपने मायके शिव काॅलोनी आई हुई थी। इस दौरान कैलाशचंद्र भी उनके घर आया हुआ था, जो उनका जानकार है। कैलाश चंद्र ने उन्हें बताया कि एसएस बोर्ड के एक सदस्य उसके जानकार हैं। वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए रुपये देने होंगे। सरकारी नौकरी की नियुक्ति पर कम से कम 15 लाख रुपये खर्च होंगे। फिर उन्होंने अलग-अलग तारीखों में आरोपी को कुल आठ लाख रुपये दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी उसे सरकारी नौकरी नहीं लगवाया। जब उन्होंने नौकरी लगवाने बारे पूछा तो कहा कि सरकार ने वह सभी भर्तियां रद्द कर दी हैं। उन्होंने अपनी दिए गए रुपये मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में शिव काॅलोनी निवासी कैलाशचंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed