फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Have retired from electoral politics, not from politics: Birender Singh

राजनीति से नहीं, चुनावी राजनीति से लिया है संन्यास : बीरेंद्र सिंह

Sat, 01 Jan 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Have retired from electoral politics, not from politics: Birender Singh
आरजीएम कॉलेज में सर्व समाज व युवाओं के कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बी - फोटो : Jind
राजनीति से नहीं बल्कि चुनावी राजनीति से संन्यास लिया है। भविष्य में वह मार्गदर्शक के रूप में राजनीति में सक्रिय रहेंगे। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि किसानों का जब आंदोलन चल रहा था तो उन्होंने कहा था कि किसानों की मांग सरकार माने। रास्ता हमेशा बातचीत से निकलता है। सरकार ने किसानों की मांग को मानते हुए कृषि कानून रद्द किए। किसान व मजदूर के हितों के लिए पहले भी संघर्ष करते रहे हैं और भविष्य में भी वह संघर्ष करते रहेंगे। किसान व गरीब के हकों की लड़ाई किसी से लड़नी पड़े वह पीछे नहीं हटेंगे। वह राजीव गांधी महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सर्व समाज व युवाओं द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस छोड़ कर जब वह भाजपा में शामिल हुए थे उस समय लाखों लोगों की भीड़ जुटा कर रैली की थी। अगली साल 26 जनवरी को बड़ी रैली करेंगे। यह रैली भाजपा में जब वह शामिल हुए थे उससे बढ़ी रैली होगी। 25 मार्च को उनके जन्म दिन पर उचाना में सम्मेलन करेंगे। इसमें उनके हरियाणा के राजनीति जो साथी रहें उनको बुलाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति फैसले कभी दिल से नहीं दिमाग से लिए जाते हैं जो भी राजनीति फैसला होगा वह मेरे पर छोड़ दो। जो भी फैसले करूंगा वह खुद हित के लिए नहीं आप लोगों के हित के लिए करूंगा। जब मैं कांग्रेस में था जब भ्रष्टाचार की बात आती थी तो जब कहने से पीछे नहीं हटा। लोगों के हितों की बात होती थी तो वह कहने से पीछे नहीं हटे थे। किसान की बात वह हमेशा करेंगे। अगर किसान की बात करना पाप है तो बेशक उन्हें पार्टी से निकाल दें वह किसान व मजदूरों के हितों की बात कहने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर सज्जन सिंह, हरेंद्र सिंह, शिवनारायण शर्मा, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, सुरेंद्र गर्ग, बलबीर श्योकंद, प्रेम पहलवान, प्रदीप झील, धीरा श्योकंद, राजेंद्र बुडायन, दिनेश थुआ, अनिल अलेवा, राकेश उचाना खुर्द, भगवत दयाल शर्मा, सूरजभान झील, अनूप श्योकंद, राजबीर दरोली, सतबीर शर्मा, धूप सिंह डोहाना खेड़ा, बलबीर सफाखेड़ी, बिजेंद्र डूमरखां, गुरनाम पालवां, वीना राणा, संतोष घसो, रामभगत घोघड़ियां, टेकराम झील, महेंद्र नगूरां, महाबीर जांगड़ा, सुशील नायक, सुनील शर्मा काब्रच्छां, सुरेश थुआ, फूल कुमार शास्त्री, नरेंद्र नंबरदार, उदयवीर पूनिया, बलबीर सुरेवाला व संतोष घसो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed