जींद। ब्राह्मण सभा ने वीरवार को हवन यज्ञ कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई। जिला ब्राह्मण सभा प्रधान धर्मवीर पिंडारा ने बताया कि राष्ट्र निर्माण में मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी का अहम योगदान है।
मालवीय ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आगे हिंदू शब्द लगाकर हिंदू समाज का गौरव बढ़ाया। उनके त्याग, तपस्या और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर सियाराम शास्त्री, हरिराम दीक्षित, महासचिव भारतभूषण, कोषाध्यक्ष हर्षमोहन, रमेश मुदगिल, संजय शर्मा नगरपार्षद, राधेश्याम शर्मा, मास्टर बलवान, लेखराज शर्मा, हरीश शर्मा नगर परिषद वाइस चेयरमैन प्रतिनिध, ईश्वर शर्मा उपस्थित रहे। संवाद