फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana's demand for separate eighth pay commission

Jind News: हरियाणा का अलग से आठवें वेतन आयोग की मांग

Thu, 06 Feb 2025 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Haryana's demand for separate eighth pay commission
05जेएनडी09: नागरिक अस्पताल में बैठक करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।
जींद। हरियाणा प्रदेश का अलग से आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ 7 फरवरी को डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपेंगे। इसे लेकर बुधवार को नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों से अपील की गई।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ने कहा कि सरकार पिछले लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करती आ रही है, जो उचित नहीं है। केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर दी है। हरियाणा के संदर्भ में प्रदेश का अलग वेतन आयोग गठित किया जाना चाहिए। अगला वेतन आयोग आने से पहले पिछले वेतन आयोग की विभिन्न वर्गों की वेतन विसंगतियां दूर करने व पंजाब के समान वेतनमान की मांग काफी समय से लंबित है।
विज्ञापन

इसका तुरंत प्रभाव से समाधान करना अति आवश्यक है। अगला वेतन आयोग लागू होने तक प्रत्येक कर्मचारी को पांच हजार रुपये अंतिरम राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों में पुरानी पेंशन व्यवस्था आसानी से लागू की जा सकती है। इसे लागू करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने से सरकार व कर्मचारी दोनों का लाभ है। सरकार द्वारा जॉब सिक्योरिटी एक्ट के बावजूद एचकेआरएनएल के कर्मियों को नौकरी से हटाने के फरमान आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रकार के कच्चे कर्मियों की समस्याओं का एक ही स्थायी समाधान है कि एक समग्र रेगुलराइजेशन की नीति बना कर सबको पक्का कर दिया जाए। इन्हीं समस्याओं व मांगों को लेकर प्रदेश के सभी विधायकों को ज्ञापन दिया जाएगा। बजट सत्र से पहले 15 व 16 फरवरी को मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र कैंप कार्यालय पर दो दिन का धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर सुशील ईक्कस, सन्नी पटवारी, मनदीप नेहरा, अनिल शर्मा, राजेश कालीरमन, दीनानाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed