फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Sankalp rally of Vaishy Samaj in Jind

हरियाणा: जींद में वैश्य समाज की संकल्प रैली, सुभाष चंद्रा बोले- समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व हो रहा कम

Sun, 01 Oct 2023 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 08:19 PM IST
सार

पूर्व राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा ने कहा कि प्रदेश में पहले 18 विधायक होते थे, अब सिमट कर संख्या सात तक पहुंच गई है। समाज को एकजुट होना जरूरी है। प्रतिनिधित्व बढ़ाने की जरूरत है।

विज्ञापन
Haryana: Sankalp rally of Vaishy Samaj in Jind
जींद में वैश्य समाज की संकल्प रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद के अर्जुन स्टेडियम में रविवार शाम को छह बजे शुरू हुई वैश्य समाज की संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा ने कहा कि वैश्य समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व कम हो रहा है, इसके बढ़ाने की जरूरत है। पहले हमारे समाज के 18 से अधिक विधायक होते थे, लेकिन आज इनकी संख्या सात तक आ गई है। इसलिए समाज को एकजुट होने की जरूरत है। 

विज्ञापन


सुभाष चंद्रा ने कहा कि समाज के लोगों को समझना होगा कि उनको राजनीतिक ताकत की कितनी जरूरत है। इसलिए एक लोकसभा सीट, 25 विधानसभा सीटें तथा तीन राज्यसभा सीटें वैश्य समाज की होनी चाहिए। जो भी पार्टी इस फैसले को स्वीकार करेगी, समाज उसका समर्थन करेगा। पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने कहा कि हमें एक होने का संकल्प लेने की जरूरत है।
विज्ञापन


संकल्प इस बात का लेने की जरूरत है कि हमारा राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाए। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि वैश्य समाज देश को सबसे ज्यादा टैक्स देता है, हमारी उपेक्षा किसी भी सरकार को महंगी पड़ सकती है। जिस भी पार्टी की हमारे समाज के लोगों को टिकट मिले, हमें उसकी मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर करनाल की मेयर रेनू बाला, राजीव जैन, दिल्ली के विधायक महेंद्र गोयल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन प्रदीप मित्तल, पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री कविता जैन, महावीर कंप्यूटर, डॉ. रजनीश जैन, डॉ. राजकुमार गोयल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed