फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana: Sanjay Singh reached Jind, said - Modi is becoming PM in 73 years, Agniveer is retiring in 21 years

Haryana: जींद पहुंचे संजय सिंह, बोले- मोदी 73 साल में बन रहे PM, अग्निवीर को कर रहे 21 साल में रिटायर

Sat, 03 Aug 2024 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 10:20 PM IST
सार

गन्नौर की नई अनाज मंडी में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा में स्कूलों की हालत खस्ता है। स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं जबकि दिल्ली और पंजाब में सरकारी स्कूलों पर शानदार काम हो रहा है।

विज्ञापन
Haryana: Sanjay Singh reached Jind, said - Modi is becoming PM in 73 years, Agniveer is retiring in 21 years
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यसभा सदस्य व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 73 साल की उम्र में भी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं और युवाओं को अग्निवीर बनाकर 21 साल में रिटायर कर रहे हैं। यह युवाओं के साथ धोखा है। वह शनिवार को जींद के उचाना में आम आदमी पार्टी की बदलाव जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। पार्टी को सत्ता में आए 11वां साल शुरू हो चुका है, लेकिन नौकरी की बात करने पर कहते हैं कि पकौड़ा तल लो। पान की दुकान लगा लो फिर अग्निवीर योजना ले आए। यह अग्निवीर योजना हरियाणा के युवाओं के साथ गद्दारी है। भारत माता के साथ गद्दारी है। भारत की सेना के साथ गद्दारी है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा के गांव-गांव चले जाओ, आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। हर गांव में बाहर एक बड़ा गेट बना होता है जिस पर शहीद का नाम दर्ज होता है। गांव के लोग बताते हैं कि हमारा बेटा पाकिस्तान के खिलाफ लड़ते शहीद हो गया। हमारा बेटा चीन के खिलाफ लड़ते शहीद हो गया। हमारा बेटा कारगिल में शहीद हो गया। यह अग्निवीर योजना शहीदों का अपमान है। इस अग्निवीर योजना को आप कूड़ेदान में डलवाने का काम करेगी। बदलाव जनसभा को आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में स्कूलों की हालत खस्ता, शिक्षकों के पद भी खाली : संजय सिंह
गन्नौर की नई अनाज मंडी में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा में स्कूलों की हालत खस्ता है। स्कूलों में शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं जबकि दिल्ली और पंजाब में सरकारी स्कूलों पर शानदार काम हो रहा है। हरियाणा में भी शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई व्यवस्था, कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आम आदमी पार्टी बदलाव यात्रा कर रही है। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed