{"_id":"61880841ac5d3203c66f7567","slug":"haryana-pradesh-trade-board-gave-time-till-17-for-the-second-time-for-the-arrest-of-the-accused-jind-news-rtk629165654","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दूसरी बार दिया 17 तक का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दूसरी बार दिया 17 तक का समय
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन में भाग लेते हुए।
- फोटो : Jind
जींद। पुरानी अनाज मंडी में 26 अक्तूबर को व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में अब तक एक ही आरोपी की गिरफ्तारी से व्यापारियों में रोष है। इसके चलते रविवार को व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय बैठक प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में काठ मंडी में हुई। इसमें उन्होंने पुलिस प्रशासन को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 17 नवंबर तक का समय दिया।
इस सम्मेलन में बजरंग गर्ग ने कहा कि नितिन गोयल से 10 लाख रुपये की रंगदारी लेने वाले आरोपी 12 दिनों बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिससे पुलिस की नाकामी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 17 नवंबर तक का समय देता है। अगर इस दौरान भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई तो 17 नवंबर को जींद ही नहीं, बल्कि हरियाणा बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बदमाश वारदात को अंजाम देकर पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। इससे प्रदेश के व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता में रोष है।
डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने दिया शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन
व्यापारियों के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में व्यापारियों के कठोर निर्णय लेने के डर से पुलिस प्रशासन की तरफ से डीएसपी धर्मबीर खर्ब व्यापारियों के सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने वहां पर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारियों ने दस नवंबर को जींद बंद के अल्टीमेटम को टालकर 17 नवंबर किया।