फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana Politics: Why did Birendra Singh leave BJP, this is the reason

Haryana: बीरेंद्र सिंह ने क्यों छोड़ी भाजपा, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने खुद बताया कारण

Mon, 01 Jul 2024 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Jul 2024 10:39 PM IST
सार

बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत की। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश के भाईचारे को खत्म करना चाहती है। 

विज्ञापन
Haryana Politics: Why did Birendra Singh leave BJP, this is the reason
बृजेंद्र सिंह और बीरेंद्र सिंह

विस्तार

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने पार्टी छोड़ने का खुलासा करते हुए कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण भाजपा की प्रदेश के भाईचारे को खत्म करने की कोशिश है। वह सोमवार को रजबहा रोड स्थित सतपाल करसिंधु के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के लोगों को आहत करने की कोशिश की है। लोकसभा चुनाव में खुद एक जाति विशेष का नाम लेकर आपस में बांटने के लिए प्रचार किया गया। हर जाति के लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया। विधानसभा चुनाव में मतदाता भाजपा को सबक सिखाएंगे। मतदाता इस चुनाव में संदेश देंगे कि अगर राजनीति करनी है तो भाईचारा जरूरी है।
विज्ञापन


धर्म के नाम पर भी लोगों को राजनीति के चक्कर में बांटने का काम भाजपा ने किया है। बृजेंद्र सिंह अकेला सांसद था जो विचारधारा के आधार पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ। हरियाणा के संस्कारों में भाईचारा, आपसी प्रेम है, जो हमारी ताकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed