{"_id":"65930debddbea4fc8a0160a4","slug":"haryana-mohan-bhagwat-will-stay-in-jind-for-three-days-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मोहन भागवत तीन दिन जींद में करेंगे प्रवास, शताब्दी वर्ष को लेकर होने वाले कार्यों की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मोहन भागवत तीन दिन जींद में करेंगे प्रवास, शताब्दी वर्ष को लेकर होने वाले कार्यों की करेंगे समीक्षा
Tue, 02 Jan 2024 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:39 AM IST
सार
12 से 14 जनवरी तक संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर होने वाले कार्यों की समीक्षा करेंगे। सर संघचालक मोहन भागवत प्रवास के दौरान 14 जनवरी को मकर संक्रांति उत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ.मोहन भागवत जनवरी में तीन दिन के लिए हरियाणा के जींद प्रवास पर आ रहे हैं। वे 12 से 14 जनवरी तक तीन दिन जींद में प्रवास करेंगे। इस दौरान संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर होने वाले कार्यों की समीक्षा करेंगे।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार ने सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में ये जानकारी दी।
विज्ञापन
राजेश ने बताया कि सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत का भिवानी रोड स्थित गोपाल स्कूल में कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने बताया संघ की स्थापना 1925 में हुई थी। अगले साल संघ का शताब्दी वर्ष है। इसको लेकर संघ ने कई योजनाएं बनाई हैं। इसमें प्रदेश के 1200 स्थानों पर शाखा चलाने का भी संकल्प लिया गया है। तीन दिन के प्रवास के दौरान डॉ. मोहन भागवत इन कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार। संवाद
संघ मुख्य रूप से सामाजिक समरस्ता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण जैसे विषयों को लेकर काम कर रहा है। इन क्षेत्र में संगठन के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। पत्रकार वार्ता में जिला प्रचारक मुरारी, जिला संघचालक घणश्याम, सह जिला संघचालक तिलक राज, रोहतक विभाग प्रचार प्रमुख सोमकुमार, सुनील कुमार व दीपक कौशिक मौजूद थे।
विज्ञापन
संघचालक दो वर्ष में एक बार करते हैं प्रवास
राजेश कुमार ने बताया कि सर संघचालक का स्वाभाविक प्रवास दो वर्ष में एक बार होता है और स्थानीय कार्यकर्ता उनका प्रवास बनाते हैं। इस बार यह प्रवास जींद में हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हरियाणा प्रांत के विभिन्न संगठनों के दायित्ववान कार्यकर्ता भाग लेंगे।
प्रवास में ये कार्यक्रम होंगे
12 जनवरी को प्रांत कार्यकारिणी की बैठक होगी और 13 को पूर्व सैनिकों की बैठक होगी। 14 को मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संघ वर्षभर में छह उत्सव मनाता है, इसमें रक्षा बंधन, गुरु पर्व, हिंदू सम्राज्य उत्सव, विजय दशमी व मकर संक्रांति जैसे उत्सव शामिल हैं। ऐसे में सर संघ चालक के प्रवास के दिन 14 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ रही है। इस दिन दो सत्रों में बैठक होगी। सुबह जींद नगर के सभी स्वयंसेवकों का एकत्रिकरण होगा। इसके बाद दोपहर के सत्र में प्रदेश भर से मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की जाएगी।