{"_id":"65a1874712dc195423034fbd","slug":"haryana-mohan-bhagwat-reached-jind-started-painting-workshop-by-applying-colors-on-ram-tilak-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जींद पहुंचे मोहन भागवत, राम तिलक पर तूलिका से रंग लगाकर शुरू की चित्रकला कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जींद पहुंचे मोहन भागवत, राम तिलक पर तूलिका से रंग लगाकर शुरू की चित्रकला कार्यशाला
Sat, 13 Jan 2024 12:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:09 AM IST
सार
चित्रकला कार्यशाला के बाद सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संघ की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक ली। चित्रकला कार्यशाला में प्रदेशभर से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकारों ने अपनी तूलिका से संपूर्ण रामायण को कैनवास पर रंग डाला।
विज्ञापन
चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ करते डॉ. मोहन भागवत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने तीन दिन के प्रवास पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे जींद पहुंचे। उन्होंने दिल्ली से चलकर रोहतक रोड से होते हुए सड़क मार्ग से गोपाल स्कूल पहुंचे। डॉ. मोहन भागवत ने यहां रामायण के सात खंडों पर आधारित श्रीराममंडपम में दीप प्रज्वलित करने के बाद चित्रकला कार्यशाला का अवलोकन किया।
विज्ञापन
अवलोकन में क्षेत्र संघचालक सीताराम व्यास, प्रांत संघचालक पवन जिंदल भी साथ में रहे। केवल चुने हुए लोगों को ही गोपाल स्कूल में प्रवेश दिया जा रहा है। मोहन भागवत की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा सुरक्षा एजेंसियों ने संभाल रखा है।
विज्ञापन
डॉ. मोहन भागवत 14 जनवरी तक हरियाणा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और संघ के कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बाल खंड में राम तिलक पर तूलिका से रंग लगाकर चित्रकला कार्यशाला की विधिवत शुरुआत की। कार्यशाला का आयोजन हरियाणा कला परिषद एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन
चित्रकला कार्यशाला में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंचकूला, कैथल व जींद के कलाकारों शैलेंद्र, प्रदीप कुमार, दीपक कौशिक, हिमांशु, नितिन, राजवीर ,अमित कुमार, नवीन मरीचि, सुमित कुमार, मोहित बब्बर, डॉ. राहुल राठौर, डॉ. आदेश खैरीवाल, विजेंद्र रोहिल्ला, विकास रोहिल्ला, राजकुमार, स्वागत राम, दुर्गेश कुमार, हिमांशु, गगन, नवीन कुमार, रामप्रसाद ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। शनिवार को वह लगभग 60 उन पूर्व सैनिकों के साथ बैठक करेंगे, जो संघ में सक्रिय हैं। यह पूरे हरियाणा से आएंगे। इनको निमंत्रण पत्र पर ही कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।